1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीता अंबानी की बहुएं लग रही थी बी-टाउन डीवाज से भी ज्यादा हसीन, टिक गईं लोगों की निगाहें, झट से वायरल हुआ वीडियो

नीता अंबानी की बहुएं लग रही थी बी-टाउन डीवाज से भी ज्यादा हसीन, टिक गईं लोगों की निगाहें, झट से वायरल हुआ वीडियो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 01, 2023 07:26 am IST,  Updated : Dec 12, 2023 06:30 pm IST

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की तरह ही उनकी बहुएं भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल में ही दोनों के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दोनों का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है। इन वीडियो में वो बॉलीवुड डीवाज को भी फेल कर रही हैं।

Mukesh ambani, nita ambani- India TV Hindi
मुकेश और नीता अंबानी का परिवार। Image Source : VIRAL BHAYANI

अंबानी परिवार ने बीते दिन यानी मंगलवार को जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग की थी। इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्स की धूम देखने को मिली। सभी एक से बढ़कर एक लग रहे थे। बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेज ने रैंप पर अपने जलवे दिखाए। इस इवेंट में अंबानी परिवार की बहुओं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट का अलग ही जलवा देखने को मिला। दोनों का ऐसा अंदाज पहली बार देखने को मिला था। दोनों ही बेहद ग्लैमरस आउटफिट्स में बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती नजर आ रही थीं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 

कमाल की लगीं राधिका मर्चेंट

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैपराजी के सामने मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट नजर आ रही हैं। उनके साथ अनंत भी नजर आए। दोनों ने पापा मुकेश अंबानी के साथ पोज दिए। वहीं साथ में मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। बात करें राधिका के आउटफिट की तो उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी की थी। ब्लैक सिल्क और वेलवेट ड्रेस पर शिमरी वर्क हुआ था। राधिका मर्चेंट इस वीडियो में किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। उनकी मुस्कान उनके इस कमाल के लुक में चार चांग लगा रही थी। 

यहां देखें राधिका का लुक

श्लोका का अंदाज भी था कमाल

वहीं एक और वीडियो सामने आया, जिसमें राधिका मर्चेंट की तरह ही श्लोका मेहता ने भी महफिल लूटी। वो भी हमेशा से बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। इस खास इवेंट में वो अपने पती आकाश अंबानी और सास नीता अंबानी के साथ पहुंची थीं। श्लोरा ने शिमरी सिल्वर ड्रेस पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने उन्होंने डायमंड जवेलरी कैरी की थी। ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस में श्लोका कमाल की लग रही थीं। उन्होंने ने भी पैपराजी के सामने अपने सास और ससुर के साथ पोज दिए। इस दौरान उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान देखने को मिली, जो उनकी खूबसूरती को और निखार रही थी। 

यहां देखें श्लोका का लुक

बॉलीवुड हस्तियों का दिखा फैशन वाला जलवा

बता दें, इस इवेंट में रणवीर सिंह, कटरीना कैफ, सलमान खान, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट जैसे कई नामी सेलेब्स पहुंचे थे। हर कोई ग्लैमरस अंदाज में नजर आया। रणवीर सिंह, शहनाज गिल, सोनम कपूर, जैसे कई सेलेब्स ने रैंप पर अपनी जलवे बिखेरे। कुल मिलाकर बीती शाम काफी शानदार और ग्लैमर से भरी हुई थी। 

ये भी पढ़ें: अनन्या पांडे ने दिखाया नशीला फिगर, मालदीव की Photos देख लोग बोले- कैमरा के पीछे 'नाइट मैनेजर'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन