1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीता अंबानी ने मेहमानों से कराई राधिका की मुलाकात, 'छोटी बहू' ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद तो फैन हुए गदगद

नीता अंबानी ने मेहमानों से कराई राधिका की मुलाकात, 'छोटी बहू' ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद तो फैन हुए गदगद

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 03, 2024 11:36 pm IST,  Updated : Jul 03, 2024 11:37 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले अंबानी फैमिली ने 3 जुलाई को मुंबई में पारंपरिक गुजराती समारोह मामेरु/मोसालू का आयोजन किया, जिसमें कई सितारों ने भी शिरकत की। इस समारोह से राधिका मर्चेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Radhika Merchant- India TV Hindi
राधिका मर्चेंट की स्माइल पर आया फैंस का दिल। Image Source : INSTAGRAM

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पूरा अंबानी परिवार अनंत और राधिका की शादी की तैयारियों में व्यस्त है। अनंत-राधिका की शादी से पहले अंबानी परिवार ने गरीब और वंचित जोड़ों के लिए समूह विवाह का आयोजन कराया, जिसमें अंबानी परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए। अब 3 जुलाई को अंबानी परिवार ने एंटीलिया में अनंत-राधिका की मामेरु रस्म का आयोजन किया। गुजराती रीति-रिवाजों के हिसाब से इसी कार्यक्रम से शुभ विवाह की शुरुआत होती है। इसमें दूल्हा-दुल्हन के मामा शादी से पहले उनके लिए गिफ्ट लेकर आते हैं। फिर दूल्हा-दुल्हन अपने मामा-मामी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। 

सोशल मीडिया पर छाया राधिका मर्चेंट का वीडियो

सोशल मीडिया पर अंबानी फैमिली की होने वाली छोटी बहू और अनंत अंबानी की दुल्हनिया राधिका मर्चेंट का एक वीडियो छाया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने राधिका मर्चेंट का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें नीता अंबानी को राधिका को मेहमानों से मिलाते देखा जा सकता है। इस दौरान राधिका जिस तरह से मेहमानों के पैर छूकर उन्हें सम्मान देती हैं, वह देखकर उनके फैंस गदगद हो गए हैं।

राधिका ने मेहमानों से लिया आशीर्वाद

पूरी तरह से सजी-धजी राधिका मर्चेंट की गोद में इस दौरान श्लोका-आकाश के बेटे पृथ्वी भी नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी राधिका झुकती हैं और मेहमानों के पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं। राधिका का ये अंदाज तो फैंस का दिल जीत ही रहे हैं साथ ही साथ उनकी खूबसूरत स्माइल भी फैंस के दिलों पर छाई हुई है। कई यूजर्स ने राधिका की प्यारी स्माइल पर भी कमेंट किए हैं और उनकी तारीफ की है।

अनंत-राधिका की मामेरु सेरेमनी में पहुंचे ये सितारे

मामेरू समारोह के लिए राधिका ने सुनहरे जरी वाली डिटेलिंग के साथ एक शानदार पिंक और ऑरेंज कलर का खूबसूरत लहंगा चुना था। अनंत और राधिका की मामेरू सेरेमनी में कई सितारे भी पहुंचे थे, जिनमें जाह्नवी कपूर, मानुषी छिल्लर, शिखर पहाड़िया और ओरी जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए थे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को मुंबई में शादी के बंधन में बंधेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन