1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीता अंबानी ने स्टाफ के बर्थडे को खास बनाने में नहीं छोड़ी कोई कसर, जश्न में शामिल होकर किया कुछ ऐसा, होने लगी तारीफ

नीता अंबानी ने स्टाफ के बर्थडे को खास बनाने में नहीं छोड़ी कोई कसर, जश्न में शामिल होकर किया कुछ ऐसा, होने लगी तारीफ

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 01, 2025 01:38 pm IST,  Updated : Dec 01, 2025 01:38 pm IST

नीता अंबानी लोगों का दिल कई बार जीत चुकी है, अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया कि उनकी तारीफों के पुल बंधने लगे। इस बार उनकी एक स्टॉफ संग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अपने रिएक्शन साझा कर रहे हैं।

nita ambani- India TV Hindi
नीता अंबानी। Image Source : AMBANI_UPDATE/INSTAGRAM

नीता अंबानी हमेशा ही अपने स्टाइल, साड़ी और ज्वेलरी से लोगों का ध्यान खींचती हैं। उनका अंदाज कभी भी लोगों को निराश नहीं करता। अब नीता अंबानी एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार अपने लुक्स को लेकर नहीं बल्कि वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर, जो लोगों का दिलों को जीत रहा है। नीता अंबानी ने हाल ही में अपने एक स्टाफ मेंबर का जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया और इस प्यारे से पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। हालांकि वीडियो पुराना है और इसकी सही तारीख पता नहीं है, लेकिन इसमें दिखी गर्मजोशी और अपनापन लोगों के दिलों को छू गया। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और देश के सबसे प्रभावशाली परिवारों में से एक अंबानी परिवार की बहू होने के बावजूद नीता अंबानी का यह सादगीभरा अंदाज इंटरनेट पर खूब सराहा जा रहा है।

कैसे बनाया स्टाफ का दिन स्पेशल

वीडियो में नीता अंबानी अपने एक स्टाफ मेंबर के साथ एक टेबल के पीछे खड़ी दिखाई देती हैं, जहां चॉकलेट केक रखा है। स्टाफ मेंबर हल्के नीले रंग की यूनिफॉर्म में है, जबकि नीता लाल और बेज रंग के खूबसूरत को-ऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं। जैसे ही स्टाफ मेंबर केक काटता है, नीता अंबानी मुस्कुराते हुए उसे देखती हैं, जैसे कोई परिवार का हिस्सा अपने किसी प्रियजन की खुशी में खुद शामिल हो। केक कटने के बाद वह एक चम्मच उठाती हैं और खुद उस स्टाफ मेंबर को केक का एक छोटा टुकड़ा खिलाती हैं। यह छोटा-सा जेश्चर भी उनके विनम्र स्वभाव और टीम के प्रति आदर को साफ दिखाता है।

यहां देखें वीडियो

लोग कर रहे तारीफ

वीडियो के साथ दिखने वाले टेक्स्ट से पता चलता है कि इसे उसी स्टाफ मेंबर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उसमें लिखा था, 'मैडम, मुझ पर आपकी मेहरबानी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आप हमेशा मेरा दिन खास बनाती हैं। मैं सच में आपकी बहुत तारीफ करता हूं।' इस संदेश ने इस पल को और भी भावनात्मक बना दिया, क्योंकि यह साफ दिखाता है कि नीता अंबानी का अपने कर्मचारियों के साथ रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं, बल्कि मानवीय और दिल से जुड़ा हुआ है।

पहले भी वायरल हुआ वीडियो

वीडियो कहां शूट हुआ, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ हफ्ते पहले ही नीता अंबानी के लिए जामनगर में एक भव्य जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था। जैसे ही वे 62 वर्ष की हुईं, उनकी टीम ने बड़े प्यार से उनके स्वागत के लिए गुलाब की पंखुड़ियों की एक लंबी राह बिछाई। उस दिन के वीडियो में दिखता है कि जैसे ही वह फूलों पर कदम रखती हैं, उनके चेहरे पर खुशी और आभार साफ झलकता है। उन्होंने पंखुड़ियों पर चलने के लिए अपने जूते भी उतार दिए, और फिर एक खूबसूरती से सजाई गई टेबल की ओर बढ़ीं, जिस पर उनके लिए चॉकलेट केक रखा था।

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना संग शादी टलने के बाद पहली बार सामने आए पलाश मुच्छल, नजर चुराकर किया किनारा, लोग बोले- घबराया हुआ है

रजनीकांत और कमल हासन की टॉप हीरोइन की ऐसी पलटी किस्मत, गंवा बैठी सब कुछ, AIDS ने बनाया जिंदा लाश

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन