सोहम शाह की 'तुम्बाड 2' लगातार सुर्खियो में है। हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्ट साझा किय था, जिसके जरिए जानकारी दी कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस पोस्ट ने 'तुम्बाड' के प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी। पोस्ट के जरिए मेकर्स ने इस ओर भी इशारा किया कि इस बार फिल्म में पहले से ज्यादा रोमांच और खौफ होने वाला है। वहीं हाल ही में चर्चा थी कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और नयनतारा जैसे बड़े चेहरे के नाम पर विचार कर रहे हैं। अभी ये तीनों नाम डिस्कशन पीरियड में ही थे कि फिल्म को लेकर एक और अपडेट आ चुका है, जिसके अनुसार आलिया भट्ट इस मोस्ट अवेटेड सीक्वल की कास्ट में शामिल होने जा रही हैं।
तुम्बाड 2 में नजर आएंगी आलिया?
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट ने तुम्बाड 2 के लिए हामी भर दी है। बताया जा रहा है कि आलिया को इस फिल्म में एक दमदार किरदार के लिए चुना गया है और वह इसके लिए करीब 20 दिन शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि, ये एक कैमियो रोल है। यानी फिल्म में आलिया का स्क्रीन टाइम कम होगा, मगर ये किरदार काफी दमदार और महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं को एक ऐसी कलाकार चाहिए थी, जो कम स्क्रीन टाइम में भी गंभीरता और रहस्य का भाव ला सके और आलिया इस रोल के लिए बिलकुल परफेक्ट थीं।
शूटिंग शुरू कर चुकी हैं आलिया
बताया जा रहा है कि आलिया 3 मई से फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं, हालांकि मेकर्स ने अब तक फिल्म में आलिया के शामिल होने की पुष्टि नहीं की है। बता दें, फिल्म के लिए माढ़ द्वीप में भव्य सेट बनाया गया है, जहां तुम्बाड 2 की शूटिंग चल रही है। पिछले दिनों ही मेकर्स ने एक पोस्ट साझा किया था, जिसके साथ 'प्रलय' का संकेत दिया था। फिल्म का ये फर्स्ट लुक टीजर देखकर दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ गई थी।
तुम्बाड 2 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी
निर्देशक आदेश प्रसाद की यह सीक्वल फिल्म यानी तुम्बाड 2 हस्तर देवता से जुड़ी रहस्यमयी और शापित पौराणिक कथाओं को और गहराई से दर्शकों के सामने लाने वाली है। फिल्म में सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आंगे। हाल ही में उन्होंने पोस्टर जारी किया और रिलीज डेट की घोषणा की, जिसके साथ कैप्शन में लिखा- “पापों से भरा अतीत, भयावह भविष्य। भूख बढ़ती जा रही है, लालच की विरासत कायम है… अपने कैलेंडर में तारीख नोट कर लें तु्म्बाड 2, 3 दिसंबर 2027 को आ रही है। प्रलय आएगा।”
ये भी पढ़ेंः 'मैं आज उनकी वजह से यहां खड़ा हूं', मेट गाला 2026 डेब्यू के बाद करण जौहर हुए भावुक, सुपरस्टार को दिया क्रेडिट