शाहिद कपूर और त्रिप्ति डिमरी अपनी एक्शन-ड्रामा फिल्म की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने से बस एक दिन दूर है। हालांकि एडवांस बुकिंग के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रहे हैं। प्री-सेल्स 10 फरवरी से शुरू हुई थी और अब तक 8595 शोज में सिर्फ 50648 टिकट ही बिक पाए हैं। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अंदेशा है कि फिल्म की इंडिया में ओपनिंग धीमी रह सकती है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग से ₹1.19 करोड़ की कमाई की है। वहीं अगर ब्लॉक सीटों को भी जोड़ लिया जाए तो इसका कुल पोटेंशियल ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹3.27 करोड़ तक पहुंचता है। लाइव रिपोर्ट्स के अनुसार 'ओ रोमियो' ने रिलीज के पहले दिन पूरे भारत में 50648 से अधिक टिकट बेच लिए हैं। फिल्म फिलहाल 2D हिंदी फॉर्मेट में 8595 बड़े शोज के साथ प्रदर्शित होने के लिए तय है। गुजरात इस मामले में सबसे आगे है, जहां से ₹12.18 लाख की कमाई हुई है। हालांकि फिल्म वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर उछाल की उम्मीद जताई जा रही है।
खासतौर पर शहरी बाजारों में वैलेंटाइन डे का माहौल टिकट बिक्री को बढ़ावा दे सकता है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर गुरुवार रात 9 बजे तक फिल्म ₹2.50 करोड़ का आंकड़ा छू लेती है तो यह शाहिद कपूर की पिछली रिलीज ‘देवा’ के ओपनिंग रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है। प्लेटफॉर्म परफॉर्मेंस की बात करें तो BookMyShow (BMS) के आंकड़ों के मुताबिक ओ रोमियो ने अब तक ऐप पर लगभग 20000 टिकट बेचे हैं। मौजूदा मार्केट ट्रेंड्स में, जहां बागी 4 और हाउसफुल 5 जैसी बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्में भी 1 लाख टिकट के आंकड़े से नीचे चल रही हैं, ओ रोमियो प्री-सेल लीडरबोर्ड में 15वें स्थान पर बनी हुई है।
सैकनिल्क के पुराने डेटा के अनुसार रोमांटिक थ्रिलर फिल्मों की बुकिंग में 13 फरवरी की शाम से 14 फरवरी तक 40-50 प्रतिशत तक का इजाफा देखा जाता है। इसके अलावा शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी पहले भी कई सफल प्रोजेक्ट्स दे चुकी है, जिससे दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। इंडस्ट्री ट्रेंड्स यह भी बताते हैं कि स्टाइलिश थ्रिलर फिल्मों में अक्सर रिलीज से ठीक पहले स्क्रीन और लेट-नाइट शोज बढ़ाए जाते हैं, खासकर जब शुरुआती रिव्यू और चर्चा सकारात्मक हों। अगर ‘ओ’ रोमियो’ मजबूत ओपनिंग दर्ज करती है तो थिएटर्स में इसके शोज़ की संख्या बढ़ाई जा सकती है। फिल्म का बजट 75 से 80 करोड़ बताया जा रहा है।
यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित है। कहानी मुंबई के गैंगस्टर हुसैन उस्तारा और दाऊद इब्राहिम की हत्या की साजिश में सपना दीदी के साथ उसके गठजोड़ की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म सिनेमाघरों में 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें है। विशाल भारद्वाज शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और लंबे समय बाद वो इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। शाहिद के साथ ये उनका तीसरा एसोसिएशन है।
ये भी पढ़ें: दो बार पहले भी जेल जा चुके हैं राजपाल यादव, 3 महीने की कैद में बदली लोगों की जिंदगी, किया गया सम्मानित
उदित नारायण पर लगा जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप, पहली पत्नी ने किए खुलासे, शिकायत दर्ज
संपादक की पसंद