1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Photos: अंदर से कैसा है जाह्नवी कपूर का आलीशान घर, क्या आपने देखा है?

Photos: अंदर से कैसा है जाह्नवी कपूर का आलीशान घर, क्या आपने देखा है?

 Published : Mar 06, 2024 06:30 am IST,  Updated : Mar 06, 2024 11:18 am IST

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।कम उम्र में एक्ट्रेस ने सफलता का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। एक्ट्रेस 6 मार्च को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको एक्ट्रेस का होम टून करवाने जा रहे हैं।

Janhvi Kapoor- India TV Hindi
बेहद खूबसूरत है जाह्नवी कपूर का घर Image Source : DESIGN

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस और लीजेंड्री श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में धड़क फिल्म से डेब्यू किया था। वहीं अब तक वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसमें वह अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। आज 6 मार्च को जान्हवी अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस कास मौके पर आज हम आपको एक्ट्रेस का होम टून करवाने जा रहे हैं, जो काफी बड़ा और शानदार है। एक्ट्रेस के घर की तस्वीरें देख आपकी आंख फटी की फटी रह जाएंगी। 

जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ मुंबई के पाली ह‍िल के एक लग्जरी बंगले में रहती हैं, जिसकी झलक अकसर उनके इंस्टा पर देखने को मिल ही जाती है। 

जाह्नवी कपूर के घर के ल‍िए चुने गए रंगों में कूल कलर पैलेट यूज क‍िया गया है। जबकि घर में कलर्स का इस्‍तेमाल खूबसूरत पेंट‍िग्‍स से क‍िया है।जो मॉर्डन और क्‍लासिक इंटीरियर का बेजोड़ उदाहरण है।

Janhvi Kapoor
Image Source : Xजाह्नवी कपूर का घर
 

 Kubelisque Building के पहले और दूसरे माले पर बने इस घर में एक प्राइवेट स्‍वीम‍िंग पूल है और साथ ही एक बड़ा ओपन गार्डन भी है। वहीं जान्हवी कई बार गार्डन से अपनी तस्वीरें भी शेयर करती हुई दिखती हैं। वहीं इस गार्डन में ओपन क‍िच‍िन व बार एरिया भी है, जहां कपूर्स की पार्टी होती है। 

Janhvi Kapoor
Image Source : Xजाह्नवी कपूर का घर

वहीं जान्हवी के ल‍िव‍िंग एर‍िया के इस ह‍िस्‍से में वुडन फ्लोर‍िंग है, जो इसे बाकी एरिया से ज्‍यादा वॉर्म बनाता है।

Janhvi Kapoor
Image Source : Xजाह्नवी कपूर का घर

वहीं इस तस्‍वीर में आप देख पाएंगे कि एक बड़ी सी व‍िंडो है, ज‍िसके बाहर हरियाली दिख रही है। जान्हवी के घर का ये हिस्सा भी काफी खूबसूरत है। 

Janhvi Kapoor
Image Source : Xजाह्नवी कपूर का घर

वहीं जान्हवी के घर में रंग बढ़ाने का और सुंदरता बढ़ाने का काम आर्ट वर्क करता है। जान्हवी के घर के दीवारों पर लगे सारे आर्टवर्क श्रीदेवी की पसंद के है। जान्‍हवी ने खुद बताया था कि उनकी मां की चुनी गईं ये पेंट‍िंग्‍स और आर्टवर्क ही उनके इस मकान को घर बनाता है।

Janhvi Kapoor
Image Source : Xजाह्नवी कपूर का घर
 

वहीं जाह्नवी के घर की सबसे खूबसूरत बात है कि यहां सफेद मार्बल का खूब इस्‍तेमाल क‍िया गया है। जो किसी महल जैसा लुक देता है।

Janhvi Kapoor
Image Source : Xजाह्नवी कपूर का घर

वहीं सेकंड फ्लोर पर कॉर‍िडोर एरिया का इस्‍तेमाल जाह्नवी कपूर ने फोटो वॉल के तौर पर क‍िया है। ये ह‍िस्‍सा घर के दो ह‍िस्‍सों को जोड़ता है पर इस कॉर‍िडोर को खाली छोड़ने के बजाए इन तस्‍वीरों ने इस ह‍िस्‍सों को बेहद खूबसूरत बना द‍िया है।

{img-75580}

एक्ट्रेस के घर की खास बात ये है कि घर की हर दीवार में आपको श्रीदेवी की तस्वीरें लगी हुई भी नजर आएंगी।

Janhvi Kapoor
Image Source : Xजाह्नवी कपूर का घर

वहीं इस तस्वीर में आपको जाह्नवी कपूर के घर के डायनिंग एरिया की झलक देखने को मिलेगी। जहां उन्होंने ब्राउन टेबल के साथ ब्लू चेयर्स लगाई है। साथ ही छत पर एक खूबसूरत झूमर लगा हुआ है।

Janhvi Kapoor
Image Source : Xजाह्नवी कपूर का घर

ओवरऑल अभिनेत्री का घर बेहद खूबसूरत है । वहीं एक्ट्रेस अपने घर की डेकोरेशन को बहुत ही सिंपल रखती हैं।

Janhvi Kapoor
Image Source : Xजाह्नवी कपूर का घर
 

इस तरह से हम कह सकते हैं कि अभिनेत्री का घर भी उनकी तरह ही काफी खूबसूरत है और जिसे वह काफी सहेज कर रखती हैं।

ये भी पढ़ें:

निखिल पटेल संग तलाक की खबरों के बीच दलजीत कौर ने इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात, बोलीं-औरते आगे...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन