1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर' मेकर्स ने पाकिस्तानी सिंगर को दिए 46 लाख? इस गाने के लिए चुकाई बड़ी रकम, गायक ने खुलेआम किया दावा

'धुरंधर' मेकर्स ने पाकिस्तानी सिंगर को दिए 46 लाख? इस गाने के लिए चुकाई बड़ी रकम, गायक ने खुलेआम किया दावा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 16, 2026 07:54 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 07:54 pm IST

'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले इसका पहला भाग 'धुरंधर' एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार फिल्म के चर्चा में आने की वजह एक गाना बना है, जिसे लेकर पाकिस्तानी सिंगर ने दावा किया है कि मेकर्स ने उन्हें इस गाने के लिए 46 लाख रुपये दिए हैं।

Dhurandhar- India TV Hindi
धुरंधर के गाने पर पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर का बड़ा दावा। Image Source : IG/@RANBIRSINGH/@HASSANJAHANGIROFFICIAL

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' का अब दूसरा भाग यानी 'धुरंधरः द रिवेंज' रिलीज होने को है। फिल्म की रिलीज को अब बस 2 ही दिन बचे हैं और इस बीच एक बार फिर 'धुरंधर' सुर्खियों में है। इस बार फिल्म के चर्चा में आने की वजह बना है इसका एक गाना और एक पाकिस्तानी सिंगर। ये गाना है 'हवा हवा', जो संजय दत्त के किरदार एसपी असलम चौधरी की एंट्री पर फिल्माया गया है। अब 'धुरंधर' में इस्तेमाल किए गए इस 40 साल पुराने गाने को लेकर पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर ने बड़ा दावा किया है। हसन ने खुलेआम दावा किया है कि 'धुरंधर' मेकर्स ने उन्हें 'हवा हवा' के लिए 50 हजार डॉलर यानी करीब 46 लाख भारतीय रूपये दिए थे। हसन जहांगीर के इस दावे के बाद अब सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।

धुरंधर के मेकर्स ने पाकिस्तानी सिंगर को दिए 46 लाख

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' में 'हवा हवा' को बतौर बैकग्राउंड म्यूजिक इस्तेमाल किया गया है। गाना संजय दत्त के किरदार एसपी असलम चौधरी की एंट्री पर सुनने को मिलता है, जिससे उनका किरदार और सीन और भी ज्यादा प्रभावशाली लगता है। अब हाल ही में हसन जहांगीर ने एक पाकिस्तानी शो के दौरान खुलेआम दावा किया कि उन्हें धुरंधर के मेकर्स की ओर से इस गाने के लिए 46 लाख का भुगतान किया गया है। हालांकि, धुरंधर के मेकर्स की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

80 के दशक का लोकप्रिय गाना

धुरंधर में 70-80 के दशक के गई हिट गाने इस्तेमाल किए गए हैं, जिनमें से एक 'हवा हवा' भी है। ये गाना 80 के दशक का पॉपुलर पॉप ट्रैक है और भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने को 1994 में रिलीज हुई 'इन्साफ अपने लहू से' में भी शामिल किया गया, जिसमें संजय दत्त, फराह नाज और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कलाकार अहम रोल में थे। अब हसन जहांगीर के दावे के बाद ये गाना एक बार फिर सुर्खियों में है।

हसन जहांगीर का दावा

हसन जहांगीर के एक इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दावा करते दिखाई दिए कि धुरंधर के निर्माताओं ने उन्हें उनके गाने के इस्तेमाल के लिए 50 हजार डॉलर दिए हैं। फिल्मों में अपने गाने इस्तेमाल किए जाने को लेकर वह कहते हैं- 'अभी एक फिल्म बनी है, उसने 1100 करोड़ कमा लिए हैं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या गाना इस्तेमाल करने के लिए उन्हें पैसे दिए गए हैं, तो जवाब में उन्होंने कहा- 'हां, उन्होंने मुझे 50,000 डॉलर दिए हैं। इस गाने को इस्तेमाल करने के लिए मेरी अनुमति भी ली गई थी। आजाना दिल है दीवाना, हवा हवा और बाकी सभी गानों के लिए मुझे अभी भी पैसे मिलते हैं। पहले कॉपीराइट का सिस्टम नहीं था, लेकिन अब जब भी कोई मेरा गाना इस्तेमाल करता है तो मुझसे इजाजत लेता है।'

40 साल पहले बनाया था गाना

हसन ने आगे बताया कि 'हवा हवा' सॉन्ग 40 साल पहले बनाया था और 1986 में रिकॉर्ड करने के बाद 1987 में रिलीज किया था। इसके बाद इस गाने को अलग-अलग फिल्मों में करीब 10 बार री-क्रिएट किया गया। इस बीच हसन के दावे से सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है, लेकिन अब तक धुरंधर के मेकर्स ने हसन के इन दावों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

ये भी पढ़ेंः 'श्री कृष्णा' की यशोदा मैया बनी थी ये एक्ट्रेस, सादगी से जीते लाखों दिल, एक्टिंग छोड़ अब कर रही हैं ये काम

Oscars में 4 अवॉर्ड जीतने वाली 'सिनर्स' देखी या नहीं? खौफनाक है हॉरर-थ्रिलर की कहानी, इस ओटीटी पर है मौजूद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन