1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉमेडी फिल्मों को टक्कर दे रहा कपिल शर्मा का शो, परेश रावल ने बताई सुनील ग्रोवर के किरदारों की सच्चाई

कॉमेडी फिल्मों को टक्कर दे रहा कपिल शर्मा का शो, परेश रावल ने बताई सुनील ग्रोवर के किरदारों की सच्चाई

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 22, 2026 01:14 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 01:14 pm IST

परेश रावल ने हाल ही में कपिल शर्मा शो और कॉमेडी फिल्मों को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही सुनील ग्रोवर की भी खूब तारीफें की हैं।

Kapil Sharma- India TV Hindi
कपिल शर्मा Image Source : INSTAGRAM@KAPILSHARMA

भूत बंगला में अपनी दमदार एक्टिंग से खूब तारीफें बटोरने वाले परेश रावल ने अपने करियर में हर तरह की फिल्मों में काम किया है। परेश ने 90 के दशक में विलेन के रोल्स में भी जान फूंकी और कॉमेडी की दुनिया में भी एक अलग पहचान बनाई। हाल ही में परेश रावल ने कपिल शर्मा शो की कॉमेडी और किरदारों पर खुलकर बात की है। साथ ही ये भी बताया कि क्यों कपिल का शो कॉमेडी की दुनिया का किंग बना हुआ है। इतना ही नहीं परेश रावल ने ये भी बताया कि कपिल शर्मा शो सीधे कॉमेडी फिल्मों की टक्कर दे रहा है। 

कॉमेडी फिल्मों को तगड़ा कॉम्पटीशन है कपिल का शो

परेश रावल ने हाल ही में मनी कंट्रोल को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने बताया कि कपिल शर्मा का शो कॉमेडी फिल्मों के लिए तगड़ा कॉम्पटीशन है। साथ ही कपिल के शो की खूब तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार टैलेंट की खान हैं। कई साल का तजुर्बा और बेहतरीन राइटिंग के साथ लंबी प्रेक्टिस ही उन्हें इस तरह का आउटपुट दे पाती है। परेश बताते हैं, 'आप कपिल शर्मा शो को देखते हैं और जब आप सुनील ग्रोवर की प्रतिभा को देखते हैं, तो ये लोग बहुत बड़ी प्रतिभा कलाकार हैं। उस कॉमेडी के साथ आपको प्रतिस्पर्धा करनी है तो आपको सोच बदलनी पड़ेगी। कॉमेडी लिखना और उसे बनाए रखना बहुत कठिन है। वहां भी जो कॉमेडी लिखी जाती है उनकी टीम होती है 10-15 लोगों की टीम होती है। हमारे यहां एक लेखक को रखने का माल नहीं होता है निर्माता के पास। तो 15 लोगों को कहां से देगा।'

सुनील ग्रोवर हैं कपिल के शो की जान

परेश रावल ने कपिल के साथ सुनील ग्रोवर की भी जमकर तारीफ की है। सुनील ने कपिल के साथ शो में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं जो लोगों के दिलों में बसे हैं। बीते दिनों अपने मिमिक्री वाले रोल्स के लिए सुनील को खू तारीफें मिल चुकी हैं। कमाल की अदाकारी के मामले में सुनील ग्रोवर से अच्छी मिमिक्री कोई नहीं पाता। यही वजह है कि सुनील भी कपिल शर्मा शो की जान माने जाते हैं। 

ये भी पढ़ें- 'धुरंधर' स्टार के कॉन्सर्ट में ठगा गए लोग, सिर पर पानी डालकर होठ हिलाती रहीं सिंगर, करती रहीं बेढंगा डांस, अब बोले- पैसे वापस करो

कौन है वो हसीना, जिसकी फोटो खींचने में बिजी थे शशि थरूर, कजरारी आंखों से बनाती हैं दीवाना, तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन