1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा की सास अस्पताल में भर्ती, कपिल शर्मा के शो के दौरान बिगड़ी तबीयत, कैंसिल हुई शूटिंग

परिणीति चोपड़ा की सास अस्पताल में भर्ती, कपिल शर्मा के शो के दौरान बिगड़ी तबीयत, कैंसिल हुई शूटिंग

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 19, 2025 09:56 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 09:56 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लिए करने वाले थे, लेकिन शो की शूटिंग के बीच ही राघव की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद शो की शूटिंग रद्द कर दी गई।

Parineeti Chopra- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा की सास की बिगड़ी तबीयत। Image Source : INSTAGRAM/@PARINEETICHOPRA

कपिल शर्मा के शो के सबसे हालिया मेहमान बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले थे। परिणीति और राघव कॉमेडियन के नेटफ्लिक्स शो, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आते, दोनों शो के एक नए एपिसोड की शूटिंग के लिए तैयार थे, लेकिन सेट पर अचानक तब माहौल बदल गया, जब राघव चड्ढा की मां की तबीयत अचानक खराब हो गई। शूटिंग के दौरान राघव की मां के बीमार पड़ जाने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाना पड़ा और शो की शूटिंग भी रद्द कर दी गई।

राघव चड्ढा की मां की तबीयत हुई खराब

पैपराजी विरल भयानी के पेज पर एक पोस्ट के जरिए इसकी सूचना दी गई है। इस पोस्ट में बताया गया कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की शूटिंग के दौरान परिणीति चोपड़ा की सास बीमार पड़ गईं, जिसके चलते उन्हें जल्दबाजी में अस्पताल ले जाना पड़ा, जिसके कारण शूटिंग रद्द करनी पड़ी। प्रोडक्शन टीम जल्द ही परिणीति और राघव चड्ढा के साथ नई तारीख तय करेगी। हालांकि, अब राघव चड्ढा की मां की तबीयत कैसी है इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

कपिल शर्मा के कनाडा कैफे के बाहर हुई थी गोलीबारी

दूसरी तरफ कपिल शर्मा की बात करें तो कॉमेडियन अपने कनाडा कैफे के बाहर गोलीबारी की चौंकाने वाली घटना को लेकर पिछले दिनों सुर्खियों में बने रहे। इस घटना के बाद ऐसी खबरें थीं कि कपिल अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की शूटिंग रद्द कर सकते हैं, लेकिन कपिल ने ऐसा नहीं किया। अपने शो के साथ ही कपिल अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त चल रहे हैं।

वेब सीरीज में नजर आएंगी परिणीति

उन्होंने हाल ही में दुबई से अपनी अपकमिंग फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' की शूटिंग के लिए उतरते समय की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा कीं। वहीं परिणीति चोपड़ा की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने अमरजोत कौर की भूमिका निभाई थी। अब वह नेटफ्लिक्स की अपकमिंग मिस्ट्री-थ्रिलर के साथ वेब सीरीज की दुनिया में कदम रख रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सेट की झलकियां भी शेयर की थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन