1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति राघव चड्ढा पर खुलकर लुटाया परिणीति चोपड़ा ने प्यार, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'आप जैसा...'

पति राघव चड्ढा पर खुलकर लुटाया परिणीति चोपड़ा ने प्यार, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'आप जैसा...'

 Published : Jul 21, 2024 04:42 pm IST,  Updated : Jul 21, 2024 04:42 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई हैं। इस पोस्ट में परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा पर खुलकर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं।

Raghav chadha, Parineeti Chopra- India TV Hindi
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा Image Source : DESIGN

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का नाम बी-टाउन के पावर कपल की लिस्ट में शुमार है। कपल अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। अब एक बार फिर परिणीति चोपड़ा ने कुछ ऐसा ही किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति राघव चड्ढा पर खुलकर प्यार लुटाती हुई नजर आई हैं। 

राघव पर परिणिति ने यूं लुटाया प्यार

परिणीति चोपड़ा इन दिनों पति राघव चड्ढा के साथ लंदन में हैं, जहां दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने लंदन से राघव चड्ढा की सोलो फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में राघव चड्ढा  ब्राउन पैंट, व्हाइट शर्ट के साथ हाफ पफर जैकेट में कैफे में बैठे हुए अपना फोन चलाते नजर आ रहे हैं। परिणीति ने पति की इस क्यूट सी तस्वीर को शेयर करते हुए उनपर प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'पति के तारीफ के लिए पोस्ट। आप जैसा कोई नहीं राघव।' परिणिति का पति के लिए ये प्यार भरा पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा के बारे में

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने साल 2023, 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी से पहले की रस्में दिल्ली में एक क्रिकेट मैच के साथ शुरू हुईं, जिसके बाद एक सूफी रात समारोह हुआ। इसके बाद इस कपल ने उदयपुर में हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के मजे लिए। इसके बाद दोनों ने अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी। वहीं परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करे तो अभी कुछ दिन पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके काम को लोगों ने काफी पसंद किया। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी फिल्म की खूब तारीफें हुई। परिणीति के किरदार को भी खूब सराहा गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन