1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आंखों की सर्जरी के बाद पहली बार साथ दिखे राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा, सिद्धीविनायक के किए दर्शन

आंखों की सर्जरी के बाद पहली बार साथ दिखे राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा, सिद्धीविनायक के किए दर्शन

 Published : May 24, 2024 04:56 pm IST,  Updated : May 24, 2024 04:56 pm IST

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लंबे समय बाद पहली बार देखा गया। लंदन से आंखों की सर्जरी कराने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को सिद्धीविनायक मंदिर में अपनी पत्नी के साथ स्पॉट किया गया।

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा Image Source : VIRAL BHAYANI

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को अपने पति राघव चड्ढा के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में साथ में देखा गया। दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को शुक्रवार को मुंबई में आंखों की सर्जरी के बाद अपनी पत्नी के साथ पहली बार देखा गया। कपल को मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद फैंस के साथ फोटो क्लिक करते हुए भी देखा गया। राघव हाल ही में लंदन से लौटे हैं जहां उनकी आंखों की सर्जरी की गई थी।

आंखों की सर्जरी के बाद पत्नी सेंग दिखे राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा ऑफ-व्हाइट सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि राघव ने सादा व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। दोनों को मंदिर में एंट्री करते और बाहर निकलते समय हाथ जोड़कर पैपराजी के सामने पोज देते हुए देखा गया। राघव ने अपनी आंखों को ढंकने के लिए ब्लैक कलर का सनग्लास पहना था। दोनों से मिलने के लिए वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा पहुंचे सिद्धीविनायक

लोकसभा चुनाव के बीच भारत में राघव न रहने पर कई सवाल उठे थे। हालांकि, आम आदमी पार्टी के एक मंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह आंखों की एक गंभीर बीमारी के इलाज के लिए ब्रिटेन गए थे। सर्जरी के बाद वह फिर भारत आ जाएंगे। बता दें, हाल ही में राघव चड्ढा को दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की जनसभा में भी देखा गया था। वह लंदन से लौटने के बाद सीधे केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे।

परिणीति चोपड़ा के बारे में

काम के बारे में बात करें तो परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'चमकीला' में देखा गया था। इस फिल्म को लोगों से बहुत अच्छे रिव्यू मिले थे। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के अनुसार, राघव चड्ढा को रेटिना डिटेचमेंट नाम की बीमारी थी, जो आंखों से संबंधित होती है। इसके लिए उन्होंने विट्रेक्टोमी आई सर्जरी कराई थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन