1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पोस्टपार्टम में हनुमान चालीसा बनी सहारा, एक्ट्रेस ने बताया कैसे रखती थीं खुद को शांत, क्या है सुकून का मूल मंत्र

पोस्टपार्टम में हनुमान चालीसा बनी सहारा, एक्ट्रेस ने बताया कैसे रखती थीं खुद को शांत, क्या है सुकून का मूल मंत्र

 Published : Jan 10, 2026 10:30 am IST,  Updated : Jan 10, 2026 10:30 am IST

पॉलिटिशियन राघव चड्ढा की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अक्टूबर 2025 में मां बनीं। अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह पोस्टपार्टम स्ट्रगल के दौरान खुद को कैसे शांत रखती थी।

parineeti chopra- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM/@PARINEETICHOPRA

परिणीति चोपड़ा ने बताया है कि वह पोस्टपार्टम के दौरान खुद को शांत कैसे रखती हैं। एक्ट्रेस, जो अब 2 महीने के बेटे नीर की मां हैं। उन्होंने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने शरीर और दिमाग को रिलैक्स रखने का अपना मूल मंत्र बताया। परिणीति ने बताया कि सुबह के समय सेल फोन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। साथ ही अपनी पोस्टपार्टम जर्नी भी शेयर की, जब वह खुद को शांत रखने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ती थी।

परिणीति चोपड़ा ने बताया सुबह उठाते न करें ये काम

परिणीति चोपड़ा ने आगे कहा, 'अगर आपका दिमाग पॉजिटिव है तो आपका शरीर भी उसे फॉलो करता है। मैं देखती हूं कि बहुत से लोग सुबह उठते ही फोन इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं और सबसे बुरी आदत यह है कि वे उठते ही स्क्रॉल करना शुरू कर देते हैं। इससे आपका दिमाग लगभग सुन्न हो जाता है। आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। इसलिए मैंने महसूस किया है कि अगर आप सुबह उठते हैं और अपने फोन को इग्नोर करते हैं, एक घंटे के लिए बोर होते हैं और बैठकर म्यूजिक सुनते हैं या फिर नेचर में जाते हैं और पक्षियों की आवाज सुनते हैं तो इससे आपको शांत रहने में मदद मिलती है।'

हनुमान चालीसा से एक्ट्रेस को मिलता है सुकून

परिणीति चोपड़ा ने यह भी कहा, 'कुछ मंत्रों का जाप करें। मैं यही करती हूं। मैं सुबह उठते ही हनुमान चालीसा का जाप करती हूं या मैं नमामि शमीशम का जाप करती हूं और इस तरह मुझे अपना दिन शुरू करना पसंद है। इसलिए मुझे लगता है कि दिन में जो कुछ भी होता है, पॉजिटिव या नेगेटिव। आप उसके रिएक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं क्योंकि आप अच्छी स्थिति में हैं। ऐसा होना चाहिए कि जब मैं अपने बिस्तर से बाहर निकलूं। यह एक हीरोइन का शॉट होना चाहिए। मैं स्लो मोशन में अपने बिस्तर से बाहर निकलती हूं। पोस्टपार्टम के दौरान भी मैंने खुद को शांत रखने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ी है।'

एक्ट्रेस ने बेटे नीर को बताया सुकून

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अक्टूबर 2025 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल ने कुछ हफ्ते पहले अपने बेटे का नाम बताया था, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया। अपनी पोस्ट के कैप्शन में परिणीति और राघव ने लिखा, 'हमारे दिलों को जिंदगी की एक अनंत बूंद में सुकून मिला। हमने उसका नाम 'नीर' रखा है - पवित्र, दिव्य, असीमित।'

ये भी पढे़ं-

न प्रमोशन-न ही कोई शोर-शराबा, 50 लाख में बनी इस फिल्म को हुआ 241 गुना मुनाफा, धांसू है IMDb रेटिंग

'धुरंधर' की कमाई को पीछे छोड़ आगे निकली प्रभास की 'द राजासाब', बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन बनाया रिकॉर्ड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन