1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार बहन, अक्षय-अजय की रही हीरोइन, पहले एक्टिंग फिर सिंगिंग और अब बनीं यूट्यूबर

सुपरस्टार बहन, अक्षय-अजय की रही हीरोइन, पहले एक्टिंग फिर सिंगिंग और अब बनीं यूट्यूबर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 11, 2024 01:57 pm IST,  Updated : Dec 11, 2024 01:57 pm IST

सोशल मीडिया पर सेलेब्स की नई-पुरानी तस्वीरों का वायरल होना और फैंस के बीच इनकी चर्चा अब आम बात हो गई है। सोशल मीडिया की दुनिया में फैंस के पास अपने फेवरेट सितारे की पुरानी से पुरानी तस्वीर भी खोज निकालते हैं। इस बीच अब एक और सेलिब्रिटी है, जिसकी चाइल्डहुड फोटो वायरल हो रही है। क्या आपने इन्हें पहचाना?

Parineeti Chopra- India TV Hindi
कौन है फोटो में नजर आ रही ये बच्ची? Image Source : INSTAGRAM

एक्टर और एक्ट्रेस को यही लगता है की जितने बड़े सितारे के साथ काम करेंगे उतना ही ज्यादा आगे बढ़ेगा। अधिकांश एक्टर एक्ट्रेस का इंड्रस्टी में नाम संवारने का ये फॉर्मूला कारगर साबित रहा है, लेकिन एक अभिनेत्री ऐसी हैं जो इसका भी फायदा नहीं उठा पा रही हैं। अपने एक्टिंग करियर में इस अभिनेत्री ने अजय देवगन, अक्षय कुमार जैसे फेमस अभिनेताओं के साथ काम किया और मशहूर भी हुईं, लेकिन इसके बाद भी वो मुकाम हासिल नहीं कर पाईं जिसकी इनके फैंस को इनसे उम्मीद थी। इस एक्ट्रेस ने नाम भी अच्छा बनाया  इसके बाद भी फिल्मों में सफलता नहीं मिली तो अभिनेत्री ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने की कोशिश की, लेकिन ये तरीका भी काम नहीं आया।

बहन हैं सुपरस्टार

हम जिस अभिनेत्री बात कर रहें हैं, वो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा हैं। प्रियंका चोपड़ा देश ही नहीं विदेशों में भी खूब नाम कमा रही हैं, लेकिन परिणीति चोपड़ा उनकी बहन होने के बावजूद फिल्म इंड्स्ट्री में अपना नाम बनाने में असफल रहीं हैं। अपने लगभग 14 साल के फिल्मी करियर में परिणीति चोपड़ा ने मात्र एक ही ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। इसके बाद से ही परिणीति फिल्म इंड्स्ट्री में सफलता पाने के लिए तरस गई हैं।

अमर सिंह चमकीला में परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा पिछले दिनों अपनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर सुर्खियों में रहीं, जिसमें दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आए। इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और परिणीति के काम को भी काफी पसंद किया गया। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और खूब तारीफें हासिल कीं। फिल्म में परिणीति ने फोक सिंगर अमर सिंह चमकीला की पत्नी अमरजोत कौर का किरदार निभाया। पिछले दिनों ही अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर स्टारर एनिमल छोड़ दी थी और उन्हें इस बात का कोई पछतावा भी नहीं है।

परिणीति चोपड़ा का यूट्यूब चैनल

परिणीति चोपड़ा ने फिल्मों के अलावा म्यूजिक में भी किस्मत आजमाई, लेकिन म्यूजिक की दुनिया भी उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। अब परिणीति यूट्यूब पर अपना चैनल चला रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि वो फिलहाल क्या कर रही हैं। तो मैनें सोचा कि क्यों ना अपना यूट्यूब व्लॉग शुरू किया जाए। जिससे दर्शकों को उनके सवाल का जवाब मिलता रहे। साल 2023 में  परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर में शादी की। जिनके साथ अब वह हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन