1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pathaan Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर पठान की ताबड़तोड़ कमाई जारी, जानें 10वें दिन का बिजनेस

Pathaan Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर पठान की ताबड़तोड़ कमाई जारी, जानें 10वें दिन का बिजनेस

 Published : Feb 04, 2023 09:14 am IST,  Updated : Feb 04, 2023 09:14 am IST

Pathaan Box Office Day 10: शाहरुख खान स्टारर फिल्म ने हिंदी फिल्म रिलीज के लिए बॉक्स ऑफिस पर नए बैंच मार्क बना दिए हैं। जानिए फिल्म ने 10वें दिन कितना कलेक्शन किया।

twitter- India TV Hindi
Pathaan Box Office Collection Image Source : TWITTER

फिल्म 'पठान' की कमाई आसमान छू रही है। बता दें फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दुनिया भर में फिल्म 'पठान' रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ‘पठान’ को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी तक फैंस अपना प्यार फिल्म के प्रति दिखा रहे हैं। फैंस शाहरुख खान के चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक होने पर खूब प्यार दिखा रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म पठान ने 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

Priyanka chopra के बाद इस एक्ट्रेस ने दिखाया अपनी बेटी का चेहरा, फैंस ने कहा ये तो पापा पे गई है

शाहरुख की फिल्म ने 10वें दिन 13-15 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 378-380 करोड़ के करीब हो गया है। 'पठान' 400 करोड़ का आंकड़ा छूने के काफी करीब है। फिल्म ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 70.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वही तीसरे दिन फिल्म ने 39.25 करोड़ की कमाई की थी। चौथे दिन फिल्म ने 53.25 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 60.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। छठे दिन  ‘पठान’ की कमाई में 26.5 करोड़ रुपये रही और सातवें दिन फिल्म ने कुल 23 करोड़ का कलेक्शन किया। आठवें दिन फिल्म ने 18.25 करोड़ की कमाई की थी। 9वें दिन- 15.50 करोड़ की कमाई की थी। 

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रस्में हुई शुरू, इस प्लेटफॉर्म पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग!

फिल्म 'पठान' ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए  रितिक रोशन की 'वॉर' 'केजीएफ-2', 'बाहुबली' को पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख खान की 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म पठान में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, जॉन अब्राहम विलेन बने हैं। इस फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया है। बता दें 'केजीएफ 2' के हिंदी डबिंग ने 46.79 करोड़ का सेकेंड डे कलेक्शन किया था। 'बाहुबली 2' ने 40.5 करोड़ की कमाई की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन