1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पवन सिंह संग राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने जमकर किया डांस, वीडियो ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा

पवन सिंह संग राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने जमकर किया डांस, वीडियो ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा

 Published : Aug 03, 2024 04:48 pm IST,  Updated : Aug 03, 2024 04:48 pm IST

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने भोजपुरी सनसनी स्टार पवन सिंह के साथ मिलकर एक मजेदार इंस्टाग्राम रील बनाई है, जिसमें तीनों को साथ में 'स्त्री 2' के वायरल हो रहे 'आई नई' गाने पर झूमते हुए देख सकते हैं।

Pawan Singh- India TV Hindi
पवन सिंह के वीडियो ने उड़ाया गर्दा। Image Source : INSTAGRAM

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्त्री 2' का बहुत ही जोरों शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। ये ऑनस्क्रीन जोड़ी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा और राजकुमार ने फिल्म को  ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए कुछ नया किया है। उन्होंने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ 'आई नई' गाने पर एक मजेदार इंस्टाग्राम रील शेयर किया है जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। स्वतंत्रता दिवस 2024 पर 'स्त्री 2' का दो बड़ी फिल्म 'खेल खेल में' और 'वेदा' के साथ क्लैश होने वाला है।

पवन सिंह ने राजकुमार-श्रद्धासंग किया डांस

'स्त्री 2 'का नया गाना 'आई नई' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है वायरल हो गया है। इतना ही नहीं लोगों ये गाना इतना पसंद आ रहा है कि रिलीज के 1 दिन में ही 'आई नई' को मिलियन व्यूज मिले थे। डांस कोरियोग्राफी और हुक स्टेप छा गए हैं। पवन सिंह, सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार और सचिन जिगर की आवाज की बदौलत ये गाना चार्टबस्टर लिस्ट में भी शामिल हो गया है। वहीं अब मैडॉक फिल्म्स ने पवन सिंह, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की एक डांस रील शेयर की है जो इंटरनेट पर धूम मचा रही है। तीनों साथ में 'स्त्री 2 ' के 'आई नई' गाने की हुक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं।

स्त्री 2 की स्टार कास्ट ने मचाई धूम

पवन सिंह संग राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर का ये धमाकेदार डांस वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस लाल कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे। 'स्त्री 2' स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन