1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PM Modi का व्हाइट हाउस में Shah Rukh Khan के गाने से हुआ स्वागत, 'छैया छैया' वाला Video Viral

PM Modi का व्हाइट हाउस में Shah Rukh Khan के गाने से हुआ स्वागत, 'छैया छैया' वाला Video Viral

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 23, 2023 11:30 am IST,  Updated : Jun 23, 2023 11:30 am IST

पीएम नरेंद्र मोदी का अमेरिका में भव्य स्वागत हुआ है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हा रहा है। पीएम मोदी के स्वागत में कई बॉलीवुड गाने बजाए गए।

PM Modi- India TV Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी। Image Source : TWITTER

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे पर हैं। उन्होंने अमेरिका राष्ट्रापति जो बाइडेन से मुलाकात की। वो गुरुवार को व्हाइट हाउस पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान कई भारतीय गानों का भी प्रदर्शन हुआ। इनमें फिल्म आरआरआर का गाना 'नाटू नाटू' परफॉर्म किया गया। इसके साथ ही स्वागत समारोह में शाहरुख खान और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का मशहूर गाना 'छैया छैया' गाया गया। इसके साथ ही 'ओ रे पिया' गाते भी सिंगर नजर आए, लेकिन जो वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है उसके बारे में हम आपको बताते हैं। 

शाहरुख खान के गाने से हुआ स्वागत

एक दक्षिण एशियाई ग्रुप 'पेन मसाला' ने व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत समारोह में शाहरुख खान के लोकप्रिय गीत 'छैया छैया' की प्रस्तुति दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में 19 लोगों गाना गाते नजर आ रहे हैं। सभी काले रंग के सूट में तैयार दिख रहे हैं। इस दौरान 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' और 'मोदी, मोदी' जैसे नारे भी सुनने को मिले। 

बैंड ने परफॉर्म किए कई गाने
इतनी ही नहीं इस बैंड ने ऐतिहासिक फिल्म 'जोधा अकबर' से 'जश्न ए बहारा' गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में नजर आए थे। दक्षिण एशियाई छात्रों के समूह ने 2000 से 3000 लोगों की बड़ी भीड़ के सामने जानदार परफॉर्मेंस दी। इतनी भीड़ पीएम मोदी को देखने के लिए साउथ लॉन में एकत्र हुई थी। इन कलाकारो ने ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के हिट ट्रैक "वीवा ला विडा" की भी प्रस्तुति दी। इस बैंड की कमाल की पेशकश का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

IIFA में भी परफॉर्म कर चुका है बैंड
बता दें, दक्षिण एशियाई ग्रुप 'पेन मसाला' ने व्हाइट हाउस ने पहले भी कई मौकों पर प्रस्तुतियां दी हैं। 'पेन मसाला' ने दुनिया भर में अपनी कला का प्रदर्शन किया है, जिसमें IIFA अवार्ड्स और हॉलीवुड फिल्म 'पिच परफेक्ट 2' शामिल हैं। वहीं बात करें पीएम मोदी की तो वो बुधवार को अपने दूसरे कार्यकाल की पहली अमेरिकी यात्रा पर पहुंचे। इस दौरान वह राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें:  हो गया खुलासा! मनोज मुंतशिर ने यहां से कॉपी किए 'आदिपुरुष' के हनुमान जी वाले डायलॉग

 'आदिपुरुष' पर नई पीढ़ी को बर्बाद करने का आरोप, 'महाभारत' के एक्टर की मांग- तुरंत बैन करे सरकार!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन