1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बड़ी मुश्किल में फंसे Prabhas, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया क्या है पूरा मामला

बड़ी मुश्किल में फंसे Prabhas, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया क्या है पूरा मामला

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 28, 2023 03:52 pm IST,  Updated : Jul 28, 2023 03:52 pm IST

मेगा स्टार प्रभास एक बड़ी मुश्किल में पड़ गए हैं। एक्टर ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने पूरा मामला फैंस से साझा किया है। एक्टर ने बताया कि उनकी टीम हल निकालने में लगी हुई है।

Prabhas, Prabhas facebook, Prabhas facebook hacked- India TV Hindi
प्रभास। Image Source : FILE PHOTO

साउथ के सुपरस्टार प्रभास के चाहने वाले सिर्फ साउथ में ही नहीं, बल्कि उनके दीवाने देश भर में हैं। 'बाहुबली' से एक्टिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाने वाले प्रभास को लोग बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर प्रभास काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल अपडेट दोनों ही सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल में ही उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ अपनी एक परेशानी साझा की है। एक्टर ने बताया कि उनका फेसबुक अकाउंट काम नहीं कर रहा है। इसके पीछे कि वजह भी उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। 

प्रभास ने दी हैकिंग की जानकारी

प्रभास ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'होलो दोस्तों, मेरा फेसबुक अकाउंट कॉम्प्रोमाइज हो गया है। मेरी टीम इसको ठीक करने में लगी हुई है।' इससे साफ हो गया है कि प्रभास का फेसबुक हैंडल हैक हो गया है। फिलहाल उनके फेसबुक प्रोफाइल पर आखिरी पोस्ट 21 जुलाई का नजर आ रहा है, जिसमें उन्होंने एक पोस्टर शेयर कर के जानकारी दी है कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' का नाम बदलकर 'कल्की 2899 एडी' कर दिया गया है।

Prabhas, Prabhas facebook, Prabhas facebook hacked
Image Source : INSTAGRAM प्रभास का फेसबुक हुआ हैक।

कई एक्टर्स के साथ पहले भी हुआ ऐसा
ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ हो। इससे पहले भी एक्टर्स के सोशल मीडिया हैंडल्स हैक हो चुके हैं। कई सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया  तक हैकर्स  ने डिलीट किए हैं। वहीं कुछ की प्रोफाइल पर छेड़छाड़ भी की गई है। फिलहाल, प्रभास की प्रोफाइल पर ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। फैंस को उम्मीद है कि एक्टर का फेसबुक हैंडल जल्द रिकवर हो जाएगा और एक्टर इसकी जानकारी साझा करेंगे। 

इन फिल्मों में आएंगे नजर
बता दें, हाल में ही प्रभास फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आए थे। उन्होंने फिल्म में राम की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट सीता की भूमिका में कृति सेनन नजर आई थीं। लोगों को फिल्म खासा पसंद नहीं आई थीं। इस वजह से एक्टर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 'सालार' में नजर आएंगे। इसके अलावा वो दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ 'कल्कि 2898 एडी' में भी दिखाई देंगे। एक्टर के फैंस को दोनों ही फिल्मों का इंतजार है। फिलहाल वो दोनों के प्रमोशन्स में अभी से लगे हुए हैं। 

ये भी पढ़ें: क्या है सिनेमैटोग्राफ संशोधन विधेयक? अब पायरेसी करने वालों को मिलेगी इतने साल की सजा

OTT यूजर्स के लिए सस्पेंस-थ्रिल से भरा है ये हफ्ता, दमदार वेब सीरीज और फिल्में मचा रही धमाल 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन