1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 10 दिन की बच्ची को थिएटर में छोड़ गए मां-बाप, चूहे कुतरते रहे शरीर, इस डायरेक्टर ने बनाया बेटी, आज है बड़ा नाम

10 दिन की बच्ची को थिएटर में छोड़ गए मां-बाप, चूहे कुतरते रहे शरीर, इस डायरेक्टर ने बनाया बेटी, आज है बड़ा नाम

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 22, 2025 01:37 pm IST,  Updated : Nov 22, 2025 01:37 pm IST

आज बॉलीवुड का बड़ा नाम बन चुकी इस स्टारकिड को एक डायरेक्टर ने तब अपनाया, जब इसके मां-बाप उसे थिएटर की सीट ने नीचे छोड़ गए। चूहों ने इसका पूरा शरीर कुतर लिया और तभी ये डायरेक्टर इसकी जिंदगी में मसीहा बनकर आया और किस्मत बदल दी।

Disha Jha- India TV Hindi
दिशा झा। Image Source : INSTAGRAM/@JHADISHA

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्होंने अनाथ बच्चों को लेकर उनकी किस्मत बदल दी है। सुष्मिता सेन, सनी लियोनी और मिथुन चक्रवर्ती जैसे स्टार्स के नाम इस लिस्ट में शुमार हैं। बॉलीवुड के ये स्टार आज एक बड़ी मिसाल बन चुके हैं। इन्हीं बॉलीवुड सेलेब्स में से एक नाम प्रकाश झा भी हैं। 'आश्रम', 'राजनीति', 'गंगाजल', 'सत्याग्रह' और 'आरक्षण' जैसी फिल्में और सीरीज बनाने के लिए मशहूर प्रकाश झा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। खासतौर पर दीप्ति नवल के साथ उनकी शादी और फिर तलाक के काफी चर्चे रहे। लेकिन, उनकी जिंदगी का एक हिस्सा ऐसा भी है जो लोगों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। दिग्गज फिल्ममेकर तब 20 साल के थे, जब उन्होंने ये फैसला ले लिया था कि वह आगे जाकर एक बच्चा गोद लेंगे और उन्होंने खुद से किया ये वादा पूरा भी किया।

एक कॉल और बदल गई प्रकाश झा की जिंदगी

आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जब पता चलता है कि कहीं कोई एक बच्ची को कूड़ेदान या सुनसान इलाके में छोड़ गया है। ऐसा ही एक दर्दनाक वाकया प्रकाश झा के सामने भी आया, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। प्रकाश झा ने 2015 में पेरेंट सर्कल को दिए एक साक्षात्कार में 1988 के इस किस्से का जिक्र किया था। ये तब की बात है जब प्रकाश दिल्ली के एक अनाथालय में वॉलंटियर हुआ करते थे। इसी दौरान उन्हें अनाथालय से एक कॉल आया कि कोई एक 10 दिन की बच्ची को थिएटर की सीट के नीचे छोड़कर चला गया है। जब प्रकाश झा ने उस बच्ची को देखा तो उनका दिल कचोट उठा। उसके शरीर को चूहों ने कुतर लिया था।

संक्रमित था बच्ची का शरीर

बच्ची के पूरे शरीर में संक्रमण फैल गया था। चूहे, कीड़े-मकोड़े ने उसके शरीर पर घाव कर दिए थे, जिससे उसके शरीर में संक्रमण फैल गया था। प्रकाश झा ने पहले तो बच्ची का अस्पताल में इलाज कराया और फिर तमाम लीगल फॉर्मेलिटीज पूरी करने के बाद बच्ची को गोद ले लिया। उनकी पत्नी दीप्ति नवल ने भी इसमें उनका साथ दिया। प्रकाश ने दीप्ति के साथ मिलकर उस बच्ची को गोद लिया और उसका नाम रखा दिशा झा, जो अब खुद भी एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं।

तलाक के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता

प्रकाश झा और दीप्ति नवल ने जब दिशा को गोद लिया, उनकी कोई संतान नहीं थी। कुछ समय बाद दीप्ति भी प्रेग्नेंट हो गईं, लेकिन उनका मिसकैरिज हो गया। ये घटना प्रकाश झा और दीप्ति नवल के लिए बहुत बड़ा सदमा था, इस घटना के बाद दोनों के रिश्ते में भी दरार आने लगी और बात तलाक तक पहुंच गई। तलाक के बाद प्रकाश झा ने दिशा की कस्टडी ले ली और अकेले ही बच्ची की परवरिश करने लगे दूसरी तरफ दीप्ति भी दिशा से बेहद खास बॉन्ड शेयर करती हैं। प्रकाश झा से अलग होने के बाद भी वह दिशा के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। दूसरी तरफ अब दिशा एक प्रोड्यूसर बन चुकी हैं। उन्होंने पिता के साथ मिलकर 2019 में 'फ्रॉड सइयां' बनाई। वहने अपना खुद का भी प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं, जिसका नाम 'पेन पेपर सीजर एंटरटेनमेंट है'।

ये भी पढ़ेंः नेत्रा मंटेना की शादी में झूमे रणवीर सिंह, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का हाथ थाम 'झुमका' पर किया डांस, देखते रह गए लोग

'स्वर्ग से उतरी अप्सरा...' मिनी ऐश्वर्या की खूबसूरती में खोए लोग, सफेद सूट वाली तस्वीरों पर ठहरीं निगाहें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन