1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तीन बार मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड, आमिर खान की सुपरहिट फिल्मों से कमाई शोहरत

तीन बार मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड, आमिर खान की सुपरहिट फिल्मों से कमाई शोहरत

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 16, 2024 06:00 am IST,  Updated : Sep 16, 2024 08:42 am IST

भारतीय सिनेमा के गीतकार प्रसून जोशी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। कई सुपहिट गानों के लिए पहचाने जाने वाले प्रसून जोशी के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। एक नजर डालते हैं इनके सफल करियर पर।

prasoon joshi- India TV Hindi
आमिर खान की फिल्मों से कमाई शौहरत Image Source : INSTAGRAM

हिन्दी कवि, लेखक, पटकथा लेखक और भारतीय सिनेमा के गीतकार प्रसून जोशी ने 'तारे जमीन पर', 'रंग दे बसंती', 'हम तुम' और 'फना' जैसी फिल्मों के लिए कई सुपरहिट गाने लिखे हैं। प्रसून को हिंदी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए 2007, 2008 और 2014 में तीन बार सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है। प्रसून जोशी आज 16 सितंबर को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिन्दी कवि, लेखक, पटकथा लेखक और भारतीय सिनेमा के गीतकार प्रसून जोशी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। मशहूर कवि आज सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के अध्यक्ष हैं।

तीन बार मिला फिल्मफेयर बेस्ट गीतकार अवॉर्ड

प्रसून फिल्म जगत की एक मशहूर हस्ती हैं और बॉलीवुड से कहीं ज्यादा, देश भर में कविता के दीवाने उन्हें बहुत पसंद करते हैं। उनके व्यक्तित्व के कई पहलू हैं। वह एक प्रतिभाशाली कलाकार के रूप में पुरी दुनिया में फेमस हैं और एक बेहतरीन पटकथा लेखक के रूप में भी जाना जाता है। कविता और कला के प्रति अपने कौशल और उत्साह के साथ, उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। उन्हें 11 अगस्त 2017 को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। प्रसून जोशी को हिंदी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए 2007, 2008 और फिर 2014 में तीन बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार मिला है। उन्हें 'तारे जमीन पर' (2007) और 'चटगांव' (2013) में उनके काम के लिए दो बार सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है।

आमिर खान की सुपरहिट फिल्मों से कमाई शोहरत

प्रसून जोशी ने बहुत ही कम उम्र में ही लिखना शुरू कर दिया था और 17 साल की उम्र में अपनी पहली किताब 'मैं और वो' और 'खुद से बातचीत' प्रकाशित की थी। इसके बाद दो और किताबें 'दर्द सो रहा है' और 'समाधान' ने उन्हें एक लेखक के रूप में फेमस कर दिया। प्रसून ने राजकुमार संतोषी की 'लज्जा' के साथ एक फिल्मी गीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद उन्हें यश चोपड़ा की 'हम तुम', 'फना', 'रंग दे बसंती', 'तारे ज़मीन पर', 'ब्लैक' और 'दिल्ली 6' जैसी कई बेहद सफल बॉलीवुड फिल्मों के लिए बेहतरीन डायलॉग और गाने लिखें। वहीं आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'फना' और 'रंग दे बसंती' से उन्हें जबरदस्त नेम फेम मिला।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन