1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीलम उपाध्याय के आफ्टर पार्टी लुक ने सबको किया हैरान, आगे से कट गाउन में छाईं प्रियंका चोपड़ा की भाभी

नीलम उपाध्याय के आफ्टर पार्टी लुक ने सबको किया हैरान, आगे से कट गाउन में छाईं प्रियंका चोपड़ा की भाभी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 08, 2025 07:03 am IST,  Updated : Feb 08, 2025 07:05 am IST

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सिद्धार्थ ने 7 फरवरी को मंगेतर नीलम उपाध्याय से शादी की, जिसकी इनसाइड फोटो-वीडियो हर तरफ छाए हैं। अब प्रियंका की भाभी का आफ्टर पार्ट लुक भी चर्चा में बना हुआ है।

neelam upadhyay- India TV Hindi
आफ्टर पार्टी में पति सिद्धार्थ का हाथ थामे पहुंचीं नीलम उपाध्याय Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा 7 फरवरी को मंगेतर नीलम उपाध्याय के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। नीलम उपाध्याय का वेडिंग लुक भी खूब पसंद किया जा रहा है। सिद्धार्थ और नीलम की शादी में अंबानी फैमिली ने भी शिरकत की। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और नीलम की शादी की तस्वीरें-वीडियो छाए हुए हैं। इससे पहले दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी की चर्चा रही और अब पूरे चोपड़ा परिवार ने आफ्टर पार्टी एंजॉय की। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की भाभी का आफ्टर पार्टी लुक चर्चा में है।

ग्रीन कट-आउट ड्रेस में छाईं नीलम उपाध्याय

शादी के बाद की पार्टी के लिए नई-नवेली दुल्हन नीलम उपाध्याय ने एक बॉडी हगिंग कट-आउट ग्रीन ड्रेस चुनी थी। अपने लुक को नीलम ने हाई हील्स और हार्ट शेप ईयरिंग्स के साथ कम्प्लीट किया। इसी के साथ नीलम ने अपनी शादी का चूड़ा पहना था और मांग में सिंदूर भी लगाया था। वहीं सिद्धार्थ ने आफ्टर पार्टी के लिए ब्लू सूट चुना था और अपने लुक को उन्होंने ब्राउन शूज के साथ पूरा किया था।

आफ्टर पार्टी में बन-ठनकर पहुंचीं प्रियंका की मां

वहीं प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ की मां मधु चोपड़ा भी इस पार्टी में छा गईं। बेटे की आफ्टर पार्टी में मधु चोपड़ा एक वेलवेट फ्लोर लेंथ ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जिसके साथ उन्होंने एक फ्लोरल नेट की जैकेट कैरी की थी। उन्होंने अपने लुक को हाई हील्स, ईयरिंग्स और डायमंड ज्वेलरी के साथ कम्प्लीट किया। यही नहीं, प्रियंका के सास-ससुर डेनिस और पॉल केविन जोनास ने भी शादी में ट्रेडिशनल लुक के बाद वेस्टर्न लुक में एंट्री ली।

अगस्त 2024 में हुई थी सिद्धार्थ-नीलम की सगाई

बता दें, सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय ने अगस्त 2024 में सगाई की थी, जिसके लिए प्रियंका भी मुंबई पहुंची थीं। सिद्धार्थ-नीलम ने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में इंगेजमेंट की और अब कपल शादी के बंधन में बंध चुका है। प्रियंका ने खुद भी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए भाई की शादी की खुशी जाहिर की। वहीं प्रियंका इन दिनों एस एस राजामौली की फिल्म SSMB 29 को लेकर भी चर्चा में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन