1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये क्या हाल बना लिया! प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को देख चकराया सिर, फैंस बोले- हार्दिक पांड्या की आत्मा आ गई

ये क्या हाल बना लिया! प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को देख चकराया सिर, फैंस बोले- हार्दिक पांड्या की आत्मा आ गई

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 22, 2024 10:21 am IST,  Updated : Jul 22, 2024 10:21 am IST

प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस अजीब हाल में दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा को देख लोगों को हार्दिक पांड्या की याद आ रही है। अब आखिर ऐसा क्यों है, ये आपको बताते हैं।

Priyanka chopra hardik pandya- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा और हार्दिक पांड्या। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड से हॉलीवुड की उड़ान भरने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक के बाद एक कमाल के प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। अपनी एक्टिंग से लोगों पर छाप छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा अपने हर रोल को खास बनाने के लिए पूरी मेहनत करती हैं। वो हर रोल में जान फंक देती हैं। हाल में ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के बाद वो काम पर वापसी कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ऑस्ट्रेलिया में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के सेट से उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस हैरान हो रहे हैं। दरअसल इनमें प्रियंका का अनोखा लुक देखने को मिल रहा है। उनका ऐसा लुक पहले कभी देखने को नहीं मिला। इसे देखने वाले लोग उनकी तुलना हार्दिक पांड्या से भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस का ये नया हुलिया काफी अजीब है। 

वायरल हुई प्रियंका की तस्वीरें

दरअसल इन दिनों प्रियंका चोपड़ा 'द ब्लफ' की शूटिंग कर रही हैं। इल फिल्म के लिए ही उन्होंने अजीब लुक अपनाया है। इसी फिल्म के सेट से एक्ट्रेस के नए लुक की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वह फ्रैंक ई टावर्स की पीरियड एक्शन फिल्म द ब्लफ में एक समुद्री डाकू की भूमिका निभा रही हैं। लीक हुई तस्वीरों में उन्हें एक समुद्री डाकू जहाज पर एक सीक्वेंस के बीच में दिखाया गया है। वह एक काली स्पेगिटी पहने दिख रही है। उन्होंने अपने बालों को भी अजीब तरीके से कटवाया है और ये हेयरस्टाइल अब चर्चा का विषय बन गया है।  

हेयरस्टाइल देख लोगों का रिएक्शन

इस रोल के लिए प्रियंका ने अपने लंबे बालों से अलग हेयरस्टाइल अपनाया है। उन्हें पहली बार मोहॉक के साथ देखा जा सकता है, जो 19वीं सदी के कैरिबियन समुद्री डाकू के रूप में उनके लुक को और निखार रहा है। इंस्टाग्राम यूजर इस लुक से इतने उत्साहित हो गए कि उनमें से एक ने कमेंट सेक्शन में भी पूछा, 'क्या यह पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन पीरियड में है या अलग है?' फैन अकाउंट ने जवाब दिया, 'हां। 1800 में कैरेबियन आइलैंड में है।' एक अन्य ने पूछा कि प्रियंका ऑस्ट्रेलिया में कब तक फिल्मांकन करने जा रही हैं, जिस पर फैन अकाउंट ने जवाब दिया, 'मुझे नहीं पता कि प्रि शूटिंग खत्म होने तक रहेंगी या नहीं, क्योंकि उन्होंने पहले शुरू किया था, सामान्य शूटिंग अगस्त के अंत तक होगी।' वहीं एक फैन ने लिखा इन लुक तो हार्दिक पांड्या से प्रभावित है। वहीं एक और ने लिखा, 'इनमें हार्दिक पांड्या की आत्या आ गई है।' एक ने तो हद ही कर दी और लिखा, 'प्रियंका का दिमाग घूम गया है और अब ये लोगों दिमाग घुमा रही हैं।'

इन फिल्मों में दिखेंगी प्रियंका

बता दें, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही 'द ब्लफ और हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। इसके अलावा वो 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी के लिए भी तैयार है। फिलहाल वो इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभी वक्त नहीं निकाल पा रही हैं। आलिया और कैटरीना भी उनके साथ इस फिल्म में बतौर लीड नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन