1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सेल्फी, मगर फोटो से ज्यादा हुई निक जोनास के कमेंट की चर्चा, ऐसा क्या लिखा?

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सेल्फी, मगर फोटो से ज्यादा हुई निक जोनास के कमेंट की चर्चा, ऐसा क्या लिखा?

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 17, 2024 12:12 pm IST,  Updated : May 17, 2024 12:12 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है। एक्ट्रेस की सेल्फी पर उनके स्टार हसबैंड निक जोनास ने भी रिएक्शन दिया है। खास बात तो ये है कि प्रियंका की सेल्फी से ज्यादा अब निक जोनास का कमेंट चर्चा में है।

priaynka chopra, nick jonas- India TV Hindi
निक जोनास ने की प्रियंका की तारीफ. Image Source : INSTAGRAM

ग्लोबल एक्ट्रे्स प्रियंका चोपड़ा अक्सर चर्चा में रहती हैं। फिल्मों के अलावा अपने देसी अंदाज और अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से भी प्रियंका सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। पिछले दिनों ग्लोबल स्टार अपनी बेटी और पति के साथ भारत आई थीं। प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ की इंगेजमेंट में शामिल होने भारत आई थीं। इस दौरान वह रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची थीं। अब प्रियंका एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद अट्रैक्टिव सेल्फी शेयर की है, जिस पर यूजर्स ने कमेंट की बौछार कर दी है। प्रियंका चोपड़ा के पति और पॉप स्टार निक जोनास ने भी प्रियंका की इस सेल्फी पर रिएक्शन दिया है।

निक जोनास ने किया कमेंट

अब निक जोनास के कमेंट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। खास बात तो ये है कि फोटो से ज्यादा निक के कमेंट की चर्चा हो रही है और अब तक इसे ढेरों लाइक्स भी मिल चुके हैं। निक जोनास का कमेंट प्रियंका के फैंस को खूब पसंद आ रहा है। तो निक ने आखिर ऐसा क्या लिखा, जो उनके कमेंट को इतने लाइक मिल गए?

फैंस को पसंद आया निक जोनास का कमेंट

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर जो सेल्फी शेयर की है, उसमें उनकी एक आंख उनके बालों के पीछे छिपी है. अभिनेत्री फोटो में बॉसी लुक में नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- “स्ट्रॉबेरी डेज.” देसी गर्ल की इस तस्वीर पर निक जोनास ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘वॉव, गॉर्जियस’। पॉप स्टार के इस कमेंट को अब तक हजारों लोगों ने लाइक किया है। फैंस भी निक की बात से सहमत लग रहे हैं।

priyanka chopra
Image Source : INSTAGRAMप्रियंका की फोटो पर निक के कमेंट की चर्चा हो रही है।

लॉस एंजिल्स वाले घर में फैमिली के साथ वापस लौटीं प्रियंका

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ अपने लॉस एंजिल्स वाले घर में वापस लौट आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बंगले की तस्वीर शेयर की, जिससे पता चलता है कि अभिनेत्री 3 महीने बाद फिर अपनी फैमिली के साथ अपने आलीशान घर में वापसी कर ली है। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'हाय!' मिरर सेल्फी में प्रियंका काउच पर लेटकर पोज देती नजर आईं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने फैंस को अपने घर के खूबसूरत टैरेस की भी झलक दिखाई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन