1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत अंबानी की बारात में थिरके रणवीर सिंह, प्रियंका-निक ने भी लगाए ठुमके, हिमेश के गाने पर झूमीं भाभी श्लोका

अनंत अंबानी की बारात में थिरके रणवीर सिंह, प्रियंका-निक ने भी लगाए ठुमके, हिमेश के गाने पर झूमीं भाभी श्लोका

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 12, 2024 08:13 pm IST,  Updated : Jul 12, 2024 08:15 pm IST

अनंत अंबानी की बारात का इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड हस्तियों को ही नहीं इंटरनेशनल स्टार्स को भी झूमते देखा जा सकता है। वीडियो में प्रियंका-निक भी दूल्हेराजा अनंत अंबानी संग नाचते नजर आ रहे हैं।

Anant Ambani- India TV Hindi
अनंत अंबानी की बारात में झूमे सितारे। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट से आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी करेंगे। शादी से पहले धूमधाम से अनंत अंबानी की बारात निकली। इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने के लिए दुनिया भर से जानी-मानी हस्तियां शहर में जुटे हैं। फेरों से पहले, परिवार के सदस्य एंटीलिया से जियो वर्ल्ड कन्वेंश सेंटर पहुंचे, जहां अनंत-राधिका सात फेरे लेंगे। वहीं अनंत भी फूलों से सजी लक्जरी कार से विवाह स्थल तक पहुंचे। वेडिंग में शामिल होने के लिए हाई-प्रोफाइल मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर इस शाही शादी के कई वीडियो छाए हुए हैं।

अनंत अंबानी की बारात में झूमें सितारे

अनंत अंबानी की बारात के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें WWE रेसलर और हॉलीवुड स्टार जॉन सीना, बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास सहित कई सितारों को अंबानी फैमिली क साथ झूमते-नाचते देखा जा सकता है। वहीं दूल्हा बने अनंत भी अपनी बारात में झूम रहे हैं।

बिजली-बिजली पर झूमें रणवीर-अर्जुन

अनंत और राधिका के दोस्तों के साथ-साथ वीडियो में बॉलीवुड सितारे भी बारात में थिरकते देखे जा सकते हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को बारात में हार्डी संधू के गाने 'बिजली बिजली' पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। अर्जुन कपूर ने अनंत की बारात के दौरान एक सीक्विन कुर्ता पहना था जिसके पीछे 'मेरे यार की शादी है' लिखा हुआ था। रणवीर ने भी बारात में जी भरकर डांस किया। उनके ठीक पीछे अनन्या पांडे थीं।

प्रियंका ने निक संग लगाए ठुमके

अनंत अंबानी का बारात में प्रियंका चोपड़ा को भी पति निक जोनास के साथ मस्ती के मूड में देखा गया। अनंत की बारात का इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका को पति निक जोनास, अनिल कपूर और आकाश अंबानी के साथ गोविंदा के गाने 'मैं तो रस्ते से जा रहा था' पर झूमते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग से लेकर बारात तक के वीडियो-तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

अनंत-राधिका का वेडिंग वेन्यू

इससे पहले, आज मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी से पहले का एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। वीडियो में भव्य मंडप और शादी के लिए तैयार किए गए बड़े मंच की झलक देखने को मिलती है। इस ग्रैंड वेडिंग को देखने के लिए मेहमानों के लिए सैकड़ों सीटों की पर्याप्त व्यवस्था है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन