1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pushpa 2 The Rule Trailer: 'पुष्पा' ढाई अक्षर का नाम नहीं... ब्रांड है ब्रांड, घायल शेर की वापसी से थरथराया विलेन

Pushpa 2 The Rule Trailer: 'पुष्पा' ढाई अक्षर का नाम नहीं... ब्रांड है ब्रांड, घायल शेर की वापसी से थरथराया विलेन

 Published : Nov 17, 2024 06:49 pm IST,  Updated : Nov 17, 2024 07:11 pm IST

'पुष्पा 2: द रूल' का ट्रेलर रविवार 17 नवंबर को पटना में एक शानदार कार्यक्रम के दौरान रिलीज होने के बाद अब सोशल मीडिया पर छा गया है। पुष्पा 2 के धमाकेदार ट्रेलर में एक्शन, रोमांस और ढेर सारे रोमांच को देख आप अल्लू अर्जुन की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

Pushpa 2 the rule Trailer- India TV Hindi
पुष्पा 2 का ट्रेलर Image Source : INSTAGRAM

'पुष्पा 2: द रूल' के निर्माताओं ने रविवार, 17 नवंबर को बिहार के पटना में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर धमाका कर दिया है। ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अल्लू अर्जुन लाल चंदन की तस्करी करने वाले के किरदार में फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते नजर आने वाले हैं, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी के रूप में दिखाई देने वाली है। सोशल मीडिया पर 'पुष्पा 2' का धमाकेदार ट्रेलर हिंदी में शेयर किया गया है। 2:48 मिनट के ट्रेलर में भरपूर ड्रामा, सस्पेंस-थ्रिलर, एक्शन, दमदार डायलॉग, रोमांस और भारतीय संस्कृति को बहुत ही शानदार तरीके से पेश किया है। अल्लू अर्जुन का डायलॉग, 'जो मेरे हक का पैसा है... वो चार आना हो या आठ आना, वो सातवें आसमान पर हो या सात समंदर पार हो... पुष्पा का उसूल, करने का वसूल...।' इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

पुष्पा बना इंटरनेशनल ब्रांड

फहाद फासिल, जिन्होंने 'पुष्पा: द राइज' में विलेन बन कम स्क्रीन में भी धमाका कर दिया था वो इस बार अपने धांसू अंदाज से गर्दा उड़ाने को पूरी तरह से तैयार है। 'पुष्पा 2' के ट्रेलर में अल्लू अर्जुन और विलेन के बीच जबरदस्त टक्कर दिखाई गई है। इस ट्रेलर से इतना तो साफ है कि ये फिल्म एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली है। 'पुष्पा नाम सुन के फूल समझे क्या, फूल नहीं, जंगली फूल हूं।' से लेकर 'पुष्पा ढाई अक्षर का नाम नहीं है इंटरनेशनल ब्रांड है ब्रांड... जो आग लगा देगा।' इन दमदार डायलॉग्स को सुन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

पुष्पा 2 के ट्रेलर की खास बातें

सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा 2' की शुरुआत वहीं से होती है, जहां पहला भाग खत्म हुआ था। अब एक बार फिर से गैंगस्टर और पुलिस के बीच चूहे-बिल्ली का खेल देखने को मिलने वाला है। वहीं साउथ की मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला के डांस नंबर की भी एक झलक देखने को मिली है जो लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है। वहीं फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पटना में अर्जुन और रश्मिका मौजूद थे। साथ ही टीम के बाकी सदस्य भी नजर आए। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। इसे माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा निर्मित किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन