1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डेविड वॉर्नर को मिलेगी 'पुष्पा राज' से खास ट्रेनिंग, दोनों मिलकर करेंगे 'पुष्पा-पुष्पा'

डेविड वॉर्नर को मिलेगी 'पुष्पा राज' से खास ट्रेनिंग, दोनों मिलकर करेंगे 'पुष्पा-पुष्पा'

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 02, 2024 06:37 pm IST,  Updated : May 02, 2024 06:37 pm IST

'पुष्पा राज' यानी अल्लू अर्जुन ने क्रिकेटर डेविड वॉर्नर से खास वादा किया है। 'पुष्पा-पुष्पा' गाने के रिलीज के बाद ही दोनों के बीच की बातचीत सामने आई। अब दोनों मिलकर 'पुष्पा-पुष्पा' पर जोरदार धमाका करेंगे।

Allu Arjun, david warner- India TV Hindi
अल्लू अर्जुन और डेविड वॉर्नर। Image Source : INSTAGRAM

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' अब रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2021 में 'पुष्पा: द राइज' में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई। विदेशी क्रिकेटर डेविड वॉर्नर भी उनके फैन बन गए। उन्होंने कई रील्म में उनके डायलॉग और डांस हूक स्टेप पर रील भी बनाई। इसके अलावा डेविड वॉर्नर क्रिकेट मैच के बीच भी पुष्पा स्टाइल में डांस हूक स्टेप करते दिख जाते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपनी दीवानगी जाहिर की है। इस बार उन्होंने अपने एक कमेंट से अल्लू अर्जुन का ध्यान खींचा और एक्टर को उनके इस कमेंट का जवाब देना पड़ा। अल्लू अर्जुन ने डेविड वॉर्नस से एक खास वादा किया है। 

डेविड वॉर्नर और अल्लू अर्जुन की बातचीत

अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' की रिलीज की तैयारी कर रहे तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर से एक वादा किया है। हाल ही में फिल्म का गाना 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज हुआ, जिसमें अल्लू का एक हुक स्टेप दिखाया गया, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा और यह डेविड को भी काफी पसंद आया। डेविड ने अल्लू के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, 'ओह डियर, यह कितना अच्छा है। अब मुझे भी कुछ काम करना होगा।' अल्लू ने क्रिकेटर को जवाब देते हुए लिखा, 'यह बहुत आसान है। जब हम मिलेंगे तो मैं तुम्हें सिखाऊंगा।'

कब रिलीज होगी 'पुष्पा 2'

बता दें, इन दिनों डेविड वॉर्नर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। वहीं बात करें 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन की तो वो इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए हैं। फिल्म की बात करें तो इस महीने की शुरुआत में 8 अप्रैल को 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म एक कमर्शियल पॉटबॉयलर है। टीजर रिलीज के बाद से ही प्रशंसक और दर्शक फिल्म से जुड़ी नई अपडेट के इंतजार में रहते हैं। अब गाने के बाद फैंस को ट्रेलर का इंतजार है। 'पुष्पा 2 द रूल' 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन