1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राधिका-अनंत रथ में दिखे सवार, 'मामेरू' रस्म का ये नजारा है सबसे खास, जिसमें दिखा सबका अलग अंदाज

राधिका-अनंत रथ में दिखे सवार, 'मामेरू' रस्म का ये नजारा है सबसे खास, जिसमें दिखा सबका अलग अंदाज

 Published : Jul 03, 2024 10:35 pm IST,  Updated : Jul 03, 2024 10:35 pm IST

अनंत-राधिका की शादी के रस्मों की शुरुआत आज 'मामेरू' से हो चुकी है, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस सेरेमनी में होने वाले दूल्हा और दुल्हन रथ पर सवार दिखे, जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Anant Ambani, Radhika Merchant- India TV Hindi
राधिका-अनंत रथ में दिखे सवार Image Source : INSTAGRAM

अंबानी परिवार के सबसे छोटे लाडले अनंत अंबानी की शादी काफी वक्त से सुर्खियों में हैं। अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधे वाले हैं। दोनों की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत बीते दिनों गरीब और वंचितों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम से हुआ है। वहीं आज कपल की  शादी की अहम रस्म मामेरु एंटीलिया निवास में हुई। इस रस्म में नीता अंबानी अपनी मां और भाभी को मिठाई खिलाती नजर आईं। तो वहीं मामा होने वाले दूल्हा-दुल्हन के मामा उनके लिए कीमती तोहफे लेकर आए। इस रस्म की तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें इस फंक्शन की रौनक देखते ही बन रही है। 

रथ पर सवार दिखे अनंत-राधिका

वहीं इस फंक्शन से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें होने वाले दूल्हा और दुल्हन रथ पर सवार नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनंत-राधिका जिस रथ पर हैं, उसका बैकग्राउंड जंगल थीम पर है। इस रथ पर वंतारा लिखा हुआ भी दिखाई दे रहा है। इस रथ पर खड़े होकर अनंत-राधिका 'मामेरू' रस्म में आए मेहमानों को वेब करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उन्हें देख वहां मौजूद सभी लोग हूटिंग करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान सभी के हाथ में गेरुआ रंग का कपड़ा भी दिख रहा है, जिसे सब हवा में फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। अनंत-राधिका के 'मामेरू' रस्म का ये वीडियो सबसे खास है। इसमें आपको अंबानी परिवार से लेकर फंक्शन में आए सभी मेहमानों का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। 

अनंत-राधिका दिखे काफी एक्साइटेड

वहीं इस वीडियो में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। बता दें कि आज मामेरु रस्म के दौरान होने वाले दूल्हे राजा नारंगी रंग के कुर्ते में काफी जंच रहे थे। तो वहीं उनकी होने वाली दुल्हन राधिका पिंक कलर का बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहने नजर आईं, जिसमें वो बिल्कुल दुल्हन जैसी दिखीं। इस लुक को राधिका ने मांग टिका, गले में डायमंड की हैवी नेकपीस और कान में झूमके के साथ पूरा किया। राधिका का ये लुक भी हमेशा की तरह आते ही छा गया। लोग उनके लुक से अपने नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। इनके अलावा इस फंक्शन में अंबानी परिवार के हर मेंबर का एक से बढ़कर एक क्लासी लुक देखने को मिला। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन