हाल ही में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में यह चर्चित कपल अपने एक करीबी दोस्त की बारात में पूरे जोश और उत्साह के साथ डांस करते हुए नजर आ रहा है। माहौल पूरी तरह से जश्न में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है और खास बात यह है कि मशहूर सिंगर मीका सिंह वहां लाइव परफॉर्म कर रहे थे, जिससे समारोह की रौनक कई गुना बढ़ गई। यह क्लिप अंबानी परिवार के एक फैन पेज और विरल भियानी द्वारा शेयर की गई। इस वीडियो को देखने के बाद दोनों के फैंस उत्साहित हैं और दोनों के रिलैक्स अवतार की तारीफ कर रहे हैं।
मीका सिंह की बीट पर थिरके अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट
इस वीडियो को साझा करते हुए जानकारी दी गई कि अनंत और राधिका अपने दोस्त की बारात में मीका सिंह की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान जमकर नाच रहे हैं। वीडियो में दोनों बेहद खुश, सहज और मस्ती भरे अंदाज में नजर आते हैं। वे साथी बारातियों के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस कर रहे हैं और पूरे माहौल का आनंद लेते दिखाई देते हैं। उनकी मुस्कान और ऊर्जा यह साफ दर्शाती है कि वे इस खास मौके को दिल से एंजॉय कर रहे थे। बताया जा रहा कि मीका सिहं ने 30 मिनट की परफॉर्मेंस दी जिसके लिए उन्होंने 3.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वो दोस्त जिनकी शादी हो रही है, उनका नाम यश औ अहना है।
यहां देखें वीडियो
लोगों ने की कपल की तारीफ
इस समारोह में कपल ने शानदार पारंपरिक परिधान पहने हुए थे, जो उनके व्यक्तित्व और स्टाइल को और भी निखार रहे थे। भीड़ के बीच वे किसी खास वीआईपी अंदाज में नहीं, बल्कि बिल्कुल आम मेहमानों की तरह घुल-मिलकर जश्न मनाते दिखे। जोशीले बीट्स पर उनका डांस और दोस्तों के साथ उनकी बॉन्डिंग ने इस वीडियो को और भी खास बना दिया। यही वजह है कि यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने इसे खूब पसंद किया। एक नेटिजन ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'दोनों कितने सरल हैं कोई शोबाजी ही नहीं है।' एक अन्य शख्स ने वीडियो पर कमेंट में लिखा, 'दोनों के बीच अच्छा तालमेल हैं और वो साफ नजर भी आता है।' एक यूजर ने लिखा, 'ये कितने क्यूट और प्यारे लगते हैं।'
कब हुई थी अनंत अंबानी और राधिका की शादी
बता दें, अनंत अंबानी देश के नामी उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं और राधिका मर्चेंट बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं और अंबानी परिवार की छोटी बहू हैं। दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों की लव स्टोरी ने हमेशा लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। बचपन के दोस्त रहे इस कपल की पहली झलक 2018 में चर्चा में आई थी, जब उनकी साथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद से उनके रिश्ते को लेकर लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती गई। समय के साथ उनका रिश्ता और मजबूत हुआ और आखिरकार 12 जुलाई 2024 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। उनकी भव्य शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुई। यह समारोह बेहद शानदार और भव्य था, जिसमें देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी था ग्रैंड
शादी से पहले भी उनके प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पहला समारोह गुजरात के जामनगर में आयोजित किया गया था, जहां दुनिया भर से खास मेहमान पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में बिल गेट्स और मार्क जकरबर्ग जैसे दिग्गजों की मौजूदगी ने इसे और भी खास बना दिया। दूसरा प्री-वेडिंग इवेंट इटली के पलेर्मो से शुरू होने वाला चार दिन का मेडिटेरेनियन क्रूज था। इस शानदार समारोह में कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने परफॉर्म किया, जिनमें पॉप स्टार कैटी पेरी भी शामिल थीं। इस इंटरनेशनल टच ने जश्न को यादगार बना दिया।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन, 61 बार निभाया एक ही किरदार, बार-बार बनते थे नारद मुनि, दादा थे गिलगित के गवर्नर
'ये फिल्म नफरत फैलाएगी', 2023 की सबसे विवादित फिल्म के सीक्वल पर भड़के शशि थरूर, बोले- फैला रही झूठ