1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र, गुलाबी जोड़ा पहन फिर छाईं राधिका मर्चेंट

मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र, गुलाबी जोड़ा पहन फिर छाईं राधिका मर्चेंट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 08, 2024 11:11 pm IST,  Updated : Nov 08, 2024 11:17 pm IST

अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी कुछ महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके हर तरफ खूब चर्चे रहे। अब अनंत-राधिका की दिवाली के भी खूब चर्चे हो रहे हैं। शादी के बाद ये राधिका की ससुराल में पहली दीवाली थी, जिससे उनका लुक अब जाकर सामने आया है।

radhika merchant- India TV Hindi
राधिका-अनंत की पहली दिवाली। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कुछ महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे। दोनों की रॉयल वेडिंग के हर तरफ खूब चर्चे थे। अंबानी फैमिली के छोटे बेटे की शादी में सिर्फ देश के ही जाने-माने लोग नहीं बल्कि विदेश से भी कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। शादी के बाद राधिका ने इस साल अपने ससुराल में पहली दिवाली सेलिब्रेट की। सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका का दिवाली लुक सामने आया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। इस फोटो में राधिका हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं।

राधिका-अनंत के लुक की हो रही चर्चा

सोशल मीडिया पर राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि कपल की फोटो दिवाली सेलिब्रेशन की है। फोटो में जहां अनंत अंबानी ने नीले रंग का कुर्ता और नेहरू जैकेट पहनी है और उनकी जैकेट पर भगवान श्रीकृष्ण का ब्रोच है, वहीं राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने रानी पिंक कलर का आउटफिट पहना था, जो बेहद शाही लुक दे रहा था।

चर्चा में राधिका का दिवाली लुक

राधिका ने रानी पिंक लहंगा पहना था, जिसमें हॉल्टर नेक ब्लाउज था। जिस पर बेहद खूबसूरती से गोल्डन सीक्वेंस लगे थे और जरी का काम किया गया था। लेकिन, इन सबमें जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह है राधिका के लुक की। राधिका ने चोकर और हैवी ईयरिंग्स के साथ मंगलसूत्र पहना था और साथ ही सोने की चूड़ियां और डायमंड रिंग पहनी थी। मांग में सिंदूर भी भरा था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

सिंपल मेकअप के साथ पूरा किया लुक

राधिका ने अपना लुक सिंपल से मेकअप के साथ पूरा किया था। उन्होंने न्यूड आईशैडो, कोटेड लैशेज, न्यूड लिपस्टिक और सॉफ्ट ब्लश के साथ अपना मेकअप कम्प्लीट किया था। उनका ये शाही लुक फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। कई यूजर कमेंट करते हुए अंबानी परिवार की छोटी बहू के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

जुलाई में शादी के बंधन में बंधे थे अनंत-राधिका

बता दें, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी जुलाई में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी का कार्यक्रम जुलाई के पहले हफ्ते से शुरू हो गया था। 13 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधे, जिसके बाद दोनों के लिए अंबानी फैमिली की तरफ से न्यूलीवेड कपल के लिए आशीर्वाद समारोह रखा गया और इसके बाद रिसेप्शन पार्टी रखी गई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन