1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Raghav Chadha-Parineeti Chopra की शादी से पहले हुआ सब शायराना, सूफी नाइट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा की मम्मी

Raghav Chadha-Parineeti Chopra की शादी से पहले हुआ सब शायराना, सूफी नाइट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा की मम्मी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 21, 2023 08:18 am IST,  Updated : Sep 21, 2023 08:18 am IST

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के चार दिन पहले दिल्ली में सूफी नाइट का आयोजन किया गया था। इसमें कई करीबी शामिल हुए। अपने बेटे के साथ प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी पहुंची थीं। इनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

Raghav Chadha, Parineeti Chopra - India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचीं मधु चोपड़ा। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीते दिनों सगाई की और इसी के साथ अपने प्यार का ऐलान कर दिया। शादी की तस्वीरें लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इसके बाद से ही दोनों को लगातार कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों को कई बार राजस्थान जाते भी देखा गया, जिसके बाद दोनों की शादी राजस्थान में होने की कयास लगाई गई। कुछ दिनों पहले ही शादी के इनविटेशन कार्ड सामने आ गए। इनमें शादी के सभी कार्यक्रमों की पूरी डीटेल्स दी गई थी, जिससे साफ हो गया कि शादी उदयपुर में ही हो रही है। दोनों की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्श भी शुरू हो गए हैं। बीते दिन सूफी म्यूजिक का खास आयोजन किया गया था। 

सूफी नाइट में पहुंचीं मधु चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन दिल्ली में शुरू हो गए हैं। उदयपुर रवाना होने से पहले दोनों परिवारों ने मिलकर दिल्ली में कई फंक्शन आयोजित किए हैं। मेहंदी और अरदास के बाद बीते दिन सूफी नाइट का आयोजन किया गया था। इस मौके पर दोनों ही परिवार के करीबी लोग शामिल हुए थे। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी इस फंक्शन का हिस्सा बनी थीं। उन्हें उनके बेटे के साथ इस मौके पर स्पॉट किया गया। सभी लोग थीम के अनुसार ही सूफी ट्रेडिशनल स्टाइल में नजर आए। परिणिति और राघव की तस्वीरें तो फिलहाल सामने नहीं आई हैं। 

Raghav Chadha Parineeti Chopra sufi night
Image Source : VIRAL BHAYANIपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचे गेस्ट।

प्रियंका चोपड़ा भी हो सकती हैं शामिल
बता दें। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर में होनी है। माना जा रहा है कि इस शादी में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के भी शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस शादी को लेकर फैंस के बीच भी काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। 

23 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम
23 सितंबर से ही शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत परिणीति की चूड़ा सेरिंमनी से होगी। सुबह 10 बजे परिणीति को चूड़ा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही 10 से दोपहर 1 बजे के बीच खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है। चूड़ा सेरेमनी महाराजा स्वीट्स में हीगी। वहीं खाने का इंतजाम बॉलरूम के पास छत पर किया गया है। दोपहर 12 से 4 बजे तक इनर कोर्टयार्ड में लंच रखा गया है। इसके बाद शाम को एक थीम इनेंट हैं, जिसमें सभी 90 के दश्क वाले बॉलीवुड अंदाज में नजर आएंगे। ये कार्यक्रम 7 बजे से गोआवा गार्डेन में शुरू होगा। 

24 सितंबर के कार्यक्रम
ताज लेक पैलेस पर दोपहर 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंधी की रसम की जाएगी। इसके बाद ताज लेक पैलेस उदयपुर से बारात  दोपहर 2 बजे निकलेगी। इसके बाद बारात लीला पैलेस पहुंचेगी। जहां 3.30 बजे जयमाल होगा। शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर 6.30 बजे विदाई होगी। इसके बाद खाने का इंतजाम और छोटा रिसेप्शन 8.30 बजे कोर्टयार्ड में रखा गया है। हर इवेंट को अलग-अलग नाम दिया गया है। कार्ड में शादी की ये सारी रस्में लिखी हुई हैं और बहुत खूबसूरती से हर फंक्शन की तस्वीर लगाकर दर्शाया गया है। 

ये भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा के होने वाले पति राघव चड्ढा के पास नहीं है कोई लग्जरी कार, कुल संपत्ति करेगी हैरान!

कार्तिक आर्यन के घर डिनर पर पहुंचीं सारा अली खान, लोगों की टिकी जरा हटके दिखने वाले बैग पर नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन