1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'प्यार और खुशियों से भरपूर...', राघव चढ्ढा ने प्रियंका चोपड़ा के लिए किया स्पेशल पोस्ट, दिखाई अनसीन फोटो

'प्यार और खुशियों से भरपूर...', राघव चढ्ढा ने प्रियंका चोपड़ा के लिए किया स्पेशल पोस्ट, दिखाई अनसीन फोटो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 19, 2024 09:03 am IST,  Updated : Jul 19, 2024 09:03 am IST

प्रियंका चोपड़ा का बीते दिन बर्थडे था। इस खास मौके पर उन्हें फैंस, परिवार वालों और करीबी दोस्तों से खास बधाई मिली। इस मौके पर आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया। अब राघव का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल है।

Raghav Priyanka- India TV Hindi
राघव चड्ढा, परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा। Image Source : INSTAGRAM

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने पिछले साल अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से शादी की थी। इसी लिहाज से वो प्रियंका चोपड़ा के भी जीजा बन गए। परिणीति बड़ी कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस और राघव चड्डा के क्रॉसओवर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही थी। वैसे प्रियंका चोपड़ा और परिणीति काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों कई खास मौकों के सेलिब्रेशन भी एक साथ ही करती हैं। बीते दिन प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन था। इस खास मौके पर प्रियंका को परिवारवालों से स्पेशल बधाई मिली। इस दौरान राघव चड्ढा ने भी प्रियंका को 42वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी और अनदेखी तस्वीर की झलक भी साझा की। 

राघव ने दिखाई प्यारी फैमिली फोटो

फैमिली पोट्रेट में निक, प्रियंका, उनकी बेटी मालती मैरी, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, परिणीति, राघव और प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा एक साथ पोज देते नजर आए। निक ने मैचिंग ट्राउजर के साथ सफेद सैंडो के ऊपर बेज शर्ट पहनी थी। प्रियंका को क्रीम गाउन में मालती को गोद में लिए देखा जा सकता है। मालती गुलाबी रंग की ड्रेस में मुस्कुरा रही हैं। मधु धारीदार सफेद ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं, परिणीति बगल में खड़ी हैं, जिन्होंने सफेद टॉप, उसके ऊपर सफेद शर्ट और पैंट पहनी हुई है। राघव को नेवी ब्लू शर्ट और मैचिंग डेनिम में देखा जा सकता है, जबकि सिद्धार्थ ने इस अवसर के लिए हरे रंग की पोलो-नेक टी-शर्ट और नीली डेनिम चुनी। राघव ने इस फैमिली फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, 'जन्मदिन मुबारक हो प्रियंका चोपड़ा! आपको स्टार डस्ट, प्यार और खुशी (गले लगाने वाली इमोजी) से सराबोर एक शानदार वर्ष की शुभकामनाएं।' राघव का ये पोस्ट बीते दिन देर शाम सामने आया।

यहां देखें पोस्ट

परिणीति ने भी किया दीदी को विश

इसके अलावा परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी बहन प्रियंका के लिए इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी और प्रियंका की बचपन की एक तस्वीर शेयर की। सामने आई इस तस्वीर में प्रियंका परिणीति की गर्दन पर हाथ रखे दिख रही हैं। थ्रोबैक तस्वीर तो पोस्ट करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मिनी दी (दिल की आंखों वाला इमोजी)। आपको हमेशा शुभकामनाएं!'

इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

बता दें, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही 'द ब्लफ और हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी करते भी देखा जा सकता है। इस फिल्म की शूटिंग अब तक शुरू नहीं हो पाई है। आलिया और कैटरीना भी उनके साथ फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया था। उन्होंने अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई जानकारी अभी साझा नहीं की है। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन