1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राहा को गोद में लिए यूं झूमते दिखे रणबीर कपूर, कैमरे को टुकुर-टुकुर देखती नजर आईं आलिया की लाडली

राहा को गोद में लिए यूं झूमते दिखे रणबीर कपूर, कैमरे को टुकुर-टुकुर देखती नजर आईं आलिया की लाडली

 Published : Apr 30, 2024 11:07 am IST,  Updated : Apr 30, 2024 11:07 am IST

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि इस बीच वो अपनी फैमिली के लिए भी वक्त निकाल लेते हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी वाइफ आलिया और बेटी राहा के साथ नजर आ रहे हैं।

Raha Kapoor, Ranbir Kapoor- India TV Hindi
पापा की गोद में दिखीं राहा Image Source : X

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते दिनों रणबीर कपूर की फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में नजर आए थे तो वहीं साई मां सीता के। ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई थीं। वहीं फिल्म की शूटिंग के बीच हाल ही में रणबीर कपूर अपनी वाइफ आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर के साथ फुर्सत के पल बीताते हुए नजर आए। इस दौरान का एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेटी राहा को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। 

पापा की गोद में दिखीं राहा 

वायरल हो रहे इस वीडियो में रणबीर अपनी लाडली को गोद में लिए झूमते नजर आ रहे हैं। इस दौरान राहा व्हाइट फ्लावरी प्रिंटेड फ्रॉक के साथ दो चोटी में हमेशा की तरह क्यूट लग रही हैं। वहीं इनके साथ बगल में आलिया भी खड़ीं दिखाई दे रही हैं, जो व्हाइट कलर की पैंट-टॉप और कैप पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का सिंपल और सोबर ड्रेसिंग सेंस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि इस दौरान आलिया से ज्यादा लाइमलाइट उनकी बेटी राहा ने चुराई है। वीडियो में राहा की क्यूटनेस देख फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। पापा-बेटी का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रणबीर का वर्क फ्रंट

वहीं रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करे तो एक्टर 'एनिमल' में आखिरी बार नजर आए थे। इस फिल्म में उनका किरदार काफी धमाकेदार है। रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के साथ एक्टर की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी। वहीं अब एक्टर 'रामायण' में राम का किरदार निभाएंगे और वो इसी की तैयारी में लगे हुए हैं। डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। वहीं केजीएफ स्टार यश इसमें रावण का रोल निभाते दिखेंगे। खबरें हैं कि बॉबी देओल और विजय सेतुपति जैसे सितारे भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं।  इसके अलावा रणबीर कपूर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के सीक्वल 'एनिमल पार्क' में डबल रोल में दिखाई देंगे। वह अबरार के छोटे भाई अजीज और रणविजय की भूमिका में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन