1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 60 साल पुरानी फिल्म, जिसने की थी 10 गुना कमाई, लव ट्राइंगल में बुरी तरह उलझे थे दर्शक

60 साल पुरानी फिल्म, जिसने की थी 10 गुना कमाई, लव ट्राइंगल में बुरी तरह उलझे थे दर्शक

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 22, 2024 12:06 pm IST,  Updated : Nov 22, 2024 01:52 pm IST

राज कपूर की 60 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'संगम' आज भी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती हैं। इस फिल्म के लव ट्राइंगल में दर्शकों का दिमाग खूब उलझा था।

Sangam- India TV Hindi
संगम Image Source : INSTAGRAM

आज से 60 साल पहले एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने दर्शकों के दिमाग के साथ दिल भी जीत लिया था। इस फिल्म के लव ट्राइंगल की कहानी ऐसी उलझी थी कि लोग देखते रह गए थे। इतना ही नहीं ये फिल्म 3 घंटे से ज्यादा समय की थी और बॉलीवुड इतिहास की अपने समय की सबसे लंबी फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने 10 गुना कमाई कर सभी के होश उड़ा दिए थे। 

60 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

राज कपूर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। फिल्म में राज कपूर, राजेंद्र कुमार और वैजंतिमाला लीड किरदारों में नजर आए थे। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की लंबाई भी 3 घंटे की नहीं बल्कि 4 घंटे की थी। इसके बाद भी दर्शक सिनेमाघरों में अपनी सीटों से चिपके रहे थे। 60 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म के गाने आज भी लोगों के पसंदीदा गानों में गिने जाते हैं। फिल्म में  'हर दिल जो प्यार करेंगे', 'बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं', 'ये मेरा प्रेम पत्र पढ़कर' जैसे शानदार गाने आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। 

फिल्म में रखे गए थे 2 इंटरवल

राज कपूर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में इस फिल्म को बनाया था। खुद डायरेक्शन के साथ राज कपूर ने फिल्म में वैजंतिमाला के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस भी किया था। फिल्म की कहानी लव ट्राइंगल की थी। फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी और लंबाई की वजह से इसमें 2 इंटरवल भी रखे गए थे। कुल 286 मिनट की इस फिल्म को विदेशों में शूट किया गया था। उन दिनों बहुत कम फिल्मों की शूटिंग विदेशों में की जाती है। विदेशों की लोकेशन देखने के लिए भी इस फिल्म को देखने लोग सिनेमाघरों में पहुंचे थे। फिल्म 80 लाख रुपयों के बजट से बनी थी और सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 8 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन