1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वो हैंडसम हंक हीरो, जो स्टार्स को देता था कॉम्पलेक्स, कभी अक्षय कुमार से होती थी तुलना, कहां हैं आज?

वो हैंडसम हंक हीरो, जो स्टार्स को देता था कॉम्पलेक्स, कभी अक्षय कुमार से होती थी तुलना, कहां हैं आज?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 29, 2024 01:28 pm IST,  Updated : Sep 29, 2024 01:28 pm IST

बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी ने 90 के दशक में हर तरह के किरदारों में खूब नाम कमाया है। लेकिन कुछ ही साल बाद रजत बेदी की स्टारडम हवा हो गई। एक दौर था जब रजत बेदी की स्मार्टनेस बड़े-बड़े हीरो को भी कॉम्पलेक्स दिया करती थी। आइये जानते हैं आज कहां है रजत बेदी।

rajat bedi- India TV Hindi
रजत बेदी Image Source : INSTAGRAM

हैंडसम और हंक एक्टर ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो बड़े-बड़े स्टार्स को कॉम्पलेक्स देने लगे। लड़कियां इनके लुक की दीवानी थीं। हीरो से लेकर विलेन तक के किरदारों में अपनी एक्टिंग से जान फूंकने वाले एक्टर रजत बेदी को शुरुआत में बॉलीवुड का बड़ा एक्टर बनने के दावे किए जाने लगे। लेकिन समय के साथ किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि हीरो देखते ही देखते सारी स्टारडम खोता चला गया। 90 के दशक में शुरू हुआ रजत का करियर 2000 के दशक में ही हिचकोले खाने लगा और धीरे-धीरे गुमनामी के अंधेरे में चला गया। आज रजत बेदी भले ही एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं, लेकिन वो चार्म अब पर्दे पर देखने को नहीं मिलता जो 90 के दशक में देखा जाता था। 

कनाडाई नागरिक हैं रजत बेदी

1 जनवरी 1970 को मुंबई में जन्मे रजत बेदी कनाडाई नागरिक हैं। रजत ने 90 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री ली थी और कई फिल्मों में काम किया है। रजत अब तक 40 से ज्यादा फिल्मों में छोटे-बड़े किरदारों को निभा चुके हैं। 90 के दशक में रजत की स्मार्टनेस पर लड़कियां फिदा हुआ करती थीं। रजत ने साल 1998 में आई फिल्म 'दो हजार एक' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इंटरनेशनल खिलाड़ी, जोड़ी नंबर वन, इंडियन, मां तुझे सलाम और जानी दुश्मन जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाए। यही वो दौर था जब रजत बेदी अपने करियर के पीक पर रहे और खूब किरदार मिलते रहे। लेकिन रजत बेदी की स्टारडम का खुमार धीरे-धीरे उतरने लगा और गुमानामी में उनका करियर डूबने लगा। रजत बेदी भले ही फिल्में करते रहे लेकिन वो नाम नहीं कमा पाये जिसके वे हकदार थे। 

चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में नजर आते हैं रजत बेदी

रजत बेदी अपने करियर को लेकर काफी संजीदा हैं और चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में ही नजर आते हैं। रजत बेदी की फैन फॉलोइंग अभी भी कम नहीं हुई है। इंस्टाग्राम पर रजत को 1 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। रजत बेदी ने बीते साल अहिंसा नाम की फिल्म में नजर आए थे। इससे पहले गोलगप्पे में भी रजत ने अहम किरदार निभाया था। रजत आज भी एक्टिंग और मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय हैं, लेकिन चुनिंदा प्रोजेक्ट ही साइन करते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन