1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 74 साल की उम्र में भी नहीं थम रहा स्टारडम का तूफान, 171वीं फिल्म के ऐलान से सूखा ऋतिक रोशन का गला?

74 साल की उम्र में भी नहीं थम रहा स्टारडम का तूफान, 171वीं फिल्म के ऐलान से सूखा ऋतिक रोशन का गला?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 05, 2025 05:26 pm IST,  Updated : Apr 05, 2025 05:26 pm IST

चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया बाहर से जितनी रंगीन दिखती है अंदर से उतनी ही अनिश्चित्ताओं से भरी है। लेकिन फिर भी कुछ कलाकार ऐसे हैं जो दशकों से यहां राज कर रहे हैं। एक ऐसा ही सुपरस्टार 74 साल की उम्र में 171वीं फिल्म लेकर आ रहा है। जिसने ऋतिक रोशन का गला सुखा दिया है।

Rajinikanth- India TV Hindi
रजिनीकांत Image Source : INSTAGRAM

फिल्मी दुनिया में स्टारडम हासिल करना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। लेकिन उस स्टारडम को बनाए रखना उससे भी ज्यादा मुश्किल है। फिर भी कुछ ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने समय के फेर को पलटते हुए अपने स्टारडम को एक खास मुकाम पर पहुंचाया है। ऐसा ही सिनेमा का एक सुपरस्टार है जो 74 साल में भी बतौर हीरो स्क्रीन पर आता है और दर्शकों के दिलों पर छा जाता है। इतना ही नहीं इस 74 साल के सुपरस्टार के बाल भले ही झड़ गए हैं लेकिन स्टारडम रत्ती भर नहीं घटा। और तो और जैसे ही इस सुपरस्टार ने अपनी 171वीं फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की तो बॉलीवुड के सुपरहिट हीरो जैसे ऋतिक रोशन का गला सूखने लगा है। क्योंकि इन दोनों की ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर इस 74 साल के सुपरस्टार से क्लैश तय हो गया है। हम बात कर रहे हैं साउथ सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले हीरो रजनीकांत की। हाल ही में रजनीकांत ने अपने करियर की 171वीं फिल्म 'कुली' का अनाउंसमेंट किया है। ये फिल्म 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली है। लेकिन खास बात ये है कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की बड़ी फिल्म से क्लैश भी होने वाला है। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की 'वॉर-2' होने वाली है। 

74 साल के स्टार बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे ऋतिक रोशन

साउथ सिनेमा में भगवान का दर्जा हासिल कर चुके सुपरस्टार रजनीकांत 74 साल में भी पर्दे पर धमाल मचाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। रजनीकांत ने हाल ही में अपनी फिल्म 'कुली' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। रजनीकांत के करियर की ये 171वीं फिल्म होने वाली है। लेकिन 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही ये फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म वॉर के सीक्वल वॉर-2 से टकराने वाली है। वॉर-2 भी 14 अगस्त को ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रजनीकांत की फिल्म कुली में आमिर खान भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं ऋतिक की फिल्म वॉर-2 को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। ऋतिक के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं रजनीकांत स्टारर फिल्म कुली फिल्म को डायरेक्टर लोकेश कांगराज डायरेक्ट कर रहे हैं और पूजा हेगड़े भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। 

74 साल के सुपरस्टार का रत्ती भर नहीं घटा स्टारडम

74 साल के अभिनेता रजनीकांत उन चंद एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर हैं जिन्होंने अपने करियर में शोहरत का सबसे ऊंचा फलक चूमा। अब तक अपने करियर में 170 फिल्मों में अपनी एक्टिंग और अदाओं से महफिल लूटने वाले रजनीकांत की जिंदगी खुद किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 12 दिसंबर 1949 को कर्नाटक में जन्मा शिवाजी राव गायकवाड़ बड़े होकर सिनेमा की दुनिया के रजनीकांत बने। गरीब परिवार में जन्मा रजनीकांत ने अपने शुरुआती करियर में बसों में बतौर कंडेक्टर काम किया और मेहनत से दुनिया का अनुभव लिया। इसके बाद फिल्मी दुनिया में हाथ आजमाना शुरू कर दिया। साल 1975 में रजनीकांत को फिल्म 'अपूर्वा रागांगल' में छोटे किरदार से फिल्मी दुनिया में ब्रेक मिला और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रजनीकांत ने इसके बाद 1977 में आवारागल, पथिनारु वायाथिनाइल जैसी फिल्मों में अपना असर छोड़ा। चंद साल में ही सिनेमा की दुनिया में रजनीकांत छा गए। रजनीकांत ने अपने करियर में तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में फिल्में दी हैं। रजनीकांत का साउथ सिनेमा की दुनिया में भगवान का दर्जा भी फैन्स की देन है। आज भी रजनीकांत 74 साल की उम्र में बतौर हीरो पर्दे पर आते हैं तो पब्लिक दीवानी हो जाती है। अब इस साल 14 अगस्त को रजनीकांत की फिल्म कुली सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन