Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सपनों की खलबली में छोड़ दी आराम की जिंदगी, फिर इन एक्टर्स ने छुआ आसमां, 2 ने तो हॉलीवुड में बटोरे सलाम

सपनों की खलबली में छोड़ दी आराम की जिंदगी, फिर इन एक्टर्स ने छुआ आसमां, 2 ने तो हॉलीवुड में बटोरे सलाम

Written By: Shyamoo Pathak Published : Apr 10, 2025 06:15 am IST, Updated : Apr 10, 2025 06:15 am IST

बॉलीवुड एक्टर्स के लिए यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है। कुछ ऐक्टर ऐसे भी हैं जिन्होंने सपनों की खलबली में घर छोड़ा और आज फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे हैं।

Ali Fazal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अली फजल

सपने जब जहन में खलबलाने लगते हैं तो इंसान चैन और करार खो देता है। अपने सपनों का पीछा करते हुए इंसान किसी भी हद तक जाने से भी नहीं कतराता है। बॉलीवुड में भी कुछ ऐसे एक्टर्स रहे हैं जिन्होंने सपनों की खलबली में अपना घर और आराम की जिंदगी को त्याग दिया। फिर फिल्मी गलियारों में अपनी ऐड़ियां घिसीं और खूब नाम कमाया। आज इन एक्टर्स की जिंदगी किसी मिसाल से कम नहीं है। हम आपको ऐसे ही 5 एक्टर्स की कहानी बता रहे हैं जिन्होंने छोटे शहरों में ही शोहरत के ख्वाब देखे और कड़ी मेहनत कर बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। इनमें से 2 एक्टर्स को ऐसे भी हैं जिनकी कला की सीमाएं सरहद पार कर गईं और हॉलीवुड में भी अपने हुनर का लोहा मनवाया और खूब तालियां बटोरीं। आइये जानते हैं पूरी लिस्ट।

1-इरफान खान: 29 अप्रैल 2020 को जब बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन की खबर आई तो पूरा फिल्मी जगत सन्न रह गया। इस जहीन कलाकार का यूं इस दुनिया से चले जाना हर किसी को अखरा। 7 जनवरी 1967 को राजस्थान के छोटे शहर टोंक में जन्मे इरफान खान ने अपने करियर में शोहरत का एक खास मुकाम हासिल किया है। अपनी गंभीर एक्टिंग और दिलों पर असर छोड़ जाने वाले किरदारों में इरफान खान हमेशा जिंदा रहेंगे। इरफान खान ने भी अपने सपनों के चलते घर का आराम छोड़ा और मुंबई आ गए। यहां नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई करने के बाद मुंबई चले गए। इसके बाद मुंबई में कई ऐसे किरदार निभाए जिनका असर आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इरफान की कला की धमक भारत तक ही सीमित नहीं रही बल्कि हॉलीवुड में भी देखने को मिली। इरफान ने ऑस्कर विनिंग फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' में भी अपनी एक्टिंग से दुनियाभर में नाम कमाया है। आज भले ही इरफान खान हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनके किरदार हमेशा लोगों को उनकी याद दिलाते रहेंगे। 

2-अली फजल: बॉलीवुड एक्टर अली फजल भी अपने करियर में अब तक 43 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम कर चुके हैं। अली फजल ने साल 2009 में आई फिल्म 'थ्री ईडियट्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद लगातार काम करते रहे और 10 साल में एक खास मुकाम हासिल कर लिया था। उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर के रहने वाले अली फजल ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साथ ही अली फजल हॉलीवुड की फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' में भी काम कर चुके हैं। अली फजल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन इसी स्टारडम के सपने अली फजल ने छोटे शहर लखनऊ में देखे थे। 

3-नवाजुद्दीन सिद्दीकी: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाने से पहले एक लंबा संघर्ष किया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक सामान्य परिवार में जन्मे नवाजुद्दीन के घर में सभी तरह के आराम थे। लेकिन सपनों की खलबली में घर छोड़ा और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई की। इसके बाद नवाजुद्दीन ने मुंबई पहुंचकर कड़ी मेहनत की और एक खास मुकाम हासिल किया। आज नवाजुद्दीन बॉलीवुड के सबसे चहेते कलाकारों में से एक बन गए हैं। अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में करने वाले नवाजुद्दीन के किरदार आज भी लोगों के बीच पॉपुलर रहते हैं। 

4-मनोज बाजपेयी: बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी बिहार के छोटे से गांव बेलवा में पैदा हुए थे। यहीं पर मनोज ने फिल्मी दुनिया के सपने देखे और फिर दिल्ली आ गए। यहां थियेटर करने के बाद मनोज ने मुंबई जाने का फैसला लिया। आज करियर के इस मुकाम पर पहुंचने वाले मनोज बाजपेयी अब तक पद्मश्री, 4 नेशनल और आधा दर्जन से ज्यादा खास अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। मनोज बाजपेयी की फिल्में और उनकी एक्टिंग की दीवानगी लोगों के बीच साफ देखने को मिलती है। बिहार के छोटे से गांव से उठकर फिल्मी जगत में छाने वाले ये सितारा आज भी अपने गांव और माटी को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं। 

5-जयदीप अहलावत: बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत ने बीते 5 साल में पूरे देशभर में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। लंबे समय से फिल्मी दुनिया में संघर्ष कर रहे जयदीप भी हरियाणा के रोहतक शहर में बड़े हुए हैं। यहीं पर अपने करियर में चमकदार सपने पैदा करने वाले यजदीप ने अपने करियर में अब तक कई ऐसे किरदार निभाए हैं जिनकी दीवानगी साफ देखने को मिलती है। कम लोग जानते हैं कि जयदीप अहलावत ने गैंग्स ऑफ वासेपुर में भी अहम किरदार निभाया था। इसी के बाद जयदीप को फिल्मी दुनिया में पहचान दिलाई और आज किसी स्टार से कम नहीं हैं। 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement