1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धोखाधड़ी' का शिकार हुए राजकुमार राव, सिबिल स्कोर में धांधली का लगाया आरोप

'धोखाधड़ी' का शिकार हुए राजकुमार राव, सिबिल स्कोर में धांधली का लगाया आरोप

 Published : Apr 02, 2022 04:57 pm IST,  Updated : Apr 02, 2022 05:01 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव कथित तौर पर धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में बताया है।

Rajkummar Rao - India TV Hindi
Rajkummar Rao  Image Source : INSTAGRAM/RAJKUMMAR RAO

Highlights

  • राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर इस बारे में बताया है
  • राजकुमार राव ने अपने पैन कार्ड के साथ फ्रॉड होने की बात बताई है

अभिनेता राजकुमार राव कथित तौर पर धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया है कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग किया गया था। 37 साल के अभिनेता ने दावा किया कि इस धोखाधड़ी के कारण, उनका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हुआ और उन्होंने क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड (CIBIL/सिबिल) के अधिकारियों से इस मामले को देखने के लिए कहा।

राजकुमार राव ने सिबल को ट्टीट करते हुए लिखा, "#FraudAlert मेरे पैन कार्ड का दुरुपयोग किया गया है और मेरे नाम पर 2,500 का एक छोटा सा कर्ज लिया गया है। जिसके कारण मेरा सिबिल स्कोर प्रभावित हुआ है। @CIBIL_Official कृपया इसे सुधारें और इसके खिलाफ एहतियाती कदम उठाएं।" 

Teaser: एक बाप और उसकी मिसिंग बेटी... 'कश्मीर फाइल्स' के बाद ‘लंदन फाइल्स’ से उठेगा पर्दा

हालांकि, सिबिल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अभिनेता को इसे लेकर सहायता की जाने की आश्वासन दिया गया है।

'पुष्पा' की श्रीवल्ली संग बनेंगी रणबीर कपूर की जोड़ी, 'एनिमल' की लीड एक्ट्रेस होंगी रश्मिका मंदाना

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव जल्द ही हिट, मोनिका, ओ माई डार्लिंग और भीड जैसी फिल्मों में नजर आएंगे, उनकीा फिल्में इस साल रिलीज होने की उम्मीद है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन