1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर' के लिए राकेश बेदी को मिला 1 करोड़ का बोनस? जमील जमाली ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'कहां है पैसा'

'धुरंधर' के लिए राकेश बेदी को मिला 1 करोड़ का बोनस? जमील जमाली ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'कहां है पैसा'

 Published : Apr 24, 2026 02:15 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 02:34 pm IST

राकेश बेदी ने आखिरकार उन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें कहा जा रहा था कि उन्हें 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी में अपने अभिनय के लिए आदित्य धर से 1 करोड़ रुपये का बोनस मिला है।

Rakesh Bedi- India TV Hindi
राकेश बेदी Image Source : INSTAGRAM/@THERAKESHBEDI

राकेश बेदी ने आखिरकार 'धुरंधर' के प्रोड्यूसर्स से 1 करोड़ रुपये का बोनस मिलने की खबरों पर रिएक्ट किया है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट कर सच बताया है। ऐसी खबरें सामने आई थी कि 'धुरंधर' में 'जमील जमाली' के दमदार परफॉर्मेंस के लिए मिल रहे प्यार के चलते उन्हें आदित्य धर और लोकेश धर की ओर से 1 करोड़ रुपये का बोनस दिया गया है। हालांकि, राकेश बेदी ने अब खुलासा किया है कि बोनस वाली यह पूरी बात सिर्फ एक बेबुनियाद अफवाह है। उन्हें यह पैसा नहीं मिला है।

राकेश बेदी को नहीं मिला 1 करोड़ का बोनस

'धुरंधर' एक्टर राकेश बेदी ने सोशल मीडिया के जरिए 1 करोड़ बोनस को लेकर चल रही अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कहा, 'आज कल इंटरनेट पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। कई लोग मुझे भेज रहे हैं वीडियो, मीडिया वाले, दोस्त सब भेज रहे हैं वीडियो यह है कि मुझे प्रोडक्शन हाउस से धुरंधर के बाद 1 करोड़ रुपये मिला हैं।' राकेश ने आगे कहा, 'भैया, वो कहा पड़ा है, किसके घर में पड़ा है, किसकी जेब में है... मुझे बता दो यार। किसने छुपा के रखा है, मुझे बता दो... मैं ले लूं, क्योंकि मेरे अकाउंट में तो अब तक नहीं आया है।'

राकेश बेदी का वायरल वीडियो

राकेश बेदी ने इसी वीडियो में आगे हंसाते हुए कहा, 'और अगर आ गया तो बता दूं या शायद ना बताऊं, लेकिन फिलहाल नहीं मिला है यार। अभी तक तो कुछ नहीं। आप दिलवा सकते हो तो प्लीज दिलवा दो यार।' सोशल मीडिया पर एक्टर ने ये वीडियो शेयर कर अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

जमील जमाली बन एक्टर ने मचाई धूम

इस फिल्म में राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली का था, जो एक RAW एजेंट है। वह भारत के सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान के राजनीतिक तंत्र और सिविल प्रशासन में घुसपैठ करके उसे अंदर से धीरे-धीरे खत्म कर देता है। बता दें कि 'धुरंधर: द रिवेंज' ने दुनिया भर में 1800 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। धुरंधर के दो पार्ट आ चुके हैं, जिसकी दोनों फ्रेंचाइजी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अक्षय कुमार की भूत बंगला से कड़े मुकाबले के बावजूद, धुरंधर का सीक्वल अभी भी सिनेमाघरों में चल रहा है।

ये भी पढे़ं-

'ओम पुरी ने मेरी बहन को धोखा दिया', अन्नू कपूर का बयान वायरल, दिवंगत एक्टर पर फूटा गुस्सा

'थोड़ा दूर का सोचना चाहिए', 2027 की ईद पर रिलीज होगी सलमान खान-नयनतारा की फिल्म, दिखाई शूटिंग की झलक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन