1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday: राजामौली की फिल्म ने बनाया था स्टार, जन्मदिन के ठीक पहले चोटिल हुआ एक्टर, पिता का भी चलता है सिक्का

Birthday: राजामौली की फिल्म ने बनाया था स्टार, जन्मदिन के ठीक पहले चोटिल हुआ एक्टर, पिता का भी चलता है सिक्का

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 27, 2026 06:00 am IST,  Updated : Mar 27, 2026 06:00 am IST

आज राम चरण 41 साल के हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई मिल रही है। आज इस खास मौके पर जानते हैं साउथ स्टार की जिंदगी की कहानी।

Ram Charan- India TV Hindi
राम चरण Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

साउथ सुपरस्टार राम चरण आज 41वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर फैन्स समेत फिल्मी सितारों ने उन्हें बधाई दी है। साउथ की दुनिया में नाम कमा चुके राम चरण की एक फिल्म के गाने ने ऑस्कर भी जीता है। इतना ही नहीं राम चरण के पिता भी साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि राम चरण को सिनेमाई दुनिया में पहचान दिलाने वाले कोई और नहीं बल्कि एसएस राजामौली ही हैं। उनकी ही फिल्म मगधीरा ने राम चरण को फिल्मी दुनिया में काफी पहचान दिलाई थी। आज जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं साउथ सुपरस्टार की जिंदगी की कहानी। 

सुपरस्टार पिता के घर हुआ था जन्म

आज ही के दिन 1985 में राम चरण का जन्म हुआ था। उनके पिता चिरंजीवी पहले से ही सिनेमाई दुनिया के सुपरस्टार हैं। पिता की तरह बेटे ने भी फिल्मों में हीरो बनने का फैसला लिया था। राम चरण ने अपनी स्कूलिंग चेन्नई और हैदराबाद से पूरी की थी। साल 2007 में राम चरण ने अपनी पहली फिल्म चिरूथा में काम किया था। हालांकि ये फिल्म राम चरण के करियर में कोई खास मुकाम नहीं दिला पाई। लेकिन साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म मगधीरा ने उन्हें खूब पहचान दिलाई। लेकिन खास बात ये है कि इस फिल्म को भी एसएस राजामौली ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने राम चरण को फिल्मी दुनिया में एक बड़ी पहचान हासिल करने में मदद की और स्टार बना गई। 

19 फिल्मों में किया काम

राम चरण ने मगधीरा के बाद फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार बेहतरीन फिल्में करते रहे। अपने करियर में अब तक 19 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले राम चरण की एक फिल्म अपने गाने के लिए ऑस्कर भी जीत चुकी है। इस फिल्म का नाम है आरआरआर और इसे भी एसएस राजामौली ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में राम चरण के साथ जूनियर एनटीआर भी नजर आए थे। साथ ही इस फिल्म में अजय देवगन ने भी 8 मिनट का एक कैमियो रोल किया था। साथ ही आलिया भट्ट ने भी इस फिल्म में दमदार किरदार निभाया था। आज राम चरण का 41वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। 

ये भी पढ़ें- 9.1 रेटिंग वाली सीरीज जिसने यूट्यूब पर ही कर दिया था कमाल, 10 साल बाद भी लोगों को याद हैं किरदार

शिल्पा शेट्टी संग अक्षय कुमार की जुगलबंदी देख चौंक गए फैन्स, 30 साल पहले शादी की उड़ी थी बातें, वायरल हुआ वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन