1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. RRR की सफलता राम गोपाल वर्मा को नहीं आई रास, नशे में दे दी SS Rajamouli को जान से मारने की दी धमकी!

RRR की सफलता राम गोपाल वर्मा को नहीं आई रास, नशे में दे दी SS Rajamouli को जान से मारने की दी धमकी!

 Written By: IANS Edited By: Poonam Shukla
 Published : Jan 24, 2023 04:33 pm IST,  Updated : Jan 24, 2023 04:33 pm IST

एसएस राजामौली की जान को खतरा है। इस बात का खुलासा राम गोपाल वर्मा ने किया है। बता दें राम गोपाल वर्मा ने बताया कि वह भी इस प्लान में शामिल हैं।

ians- India TV Hindi
Ram Gopal Varma Image Source : IANS

फिल्म आरआरआर का भारत के साथ-साथ दुनियाभर में डंका बज रहा है। हाल ही में आरआरआर ने एक बार फिर ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का नाम ऊंचा किया है। गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड भी जीता है। बता दें निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली को बताया है कि उनकी जान को खतरा है। राम गोपाल वर्मा भी इस प्लान में शामिल हैं।

Bigg Boss 16: Tina Datta की बिगड़ी तबीयत, घर से हुईं बेघर?

राम गोपाल वर्मा ने कहा कि वह उनसे ईष्र्या करते हैं। राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर 28वें क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड से जेम्स कैमरन के साथ बातचीत में राजामौली का एक वीडियो फिर से साझा किया, जहां 'आरआरआर' ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म का पुरस्कार जीता। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "दादा साहब फाल्के से लेकर अब तक, भारतीय सिनेमा के इतिहास में कोई भी राजामौली सहित कल्पना नहीं कर सकता था कि किसी दिन एक भारतीय निर्देशक इस क्षण से गुजरेगा। एसएस राजामौली आप के ए आसिफ, जिन्होंने मुगलेआजम बनायी से रमेश सिप्पी तक जिन्होंने शोले बनाई और आदित्य चोपड़ा, करण जौहर और भारत के भंसाली, से आगे निकल गए। मुझे इसके लिए आप पर गर्व है।

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' के घर में घुसा ये जानवर, देखकर Archana Gautam जोर से चिल्लाई

सर राजामौली, कृपया अपनी सुरक्षा बढ़ाएं क्योंकि भारत में फिल्म निर्माताओं का एक समूह है, जिन्होंने शुद्ध ईष्र्या से आपको मारने के लिए एक दस्ते का गठन किया है, जिसमें से मैं भी एक हिस्सा हूं, मैं सिर्फ रहस्य खोल रहा हूं क्योंकि मैं चार पैग पीकर बैठा हूं।" राजामौली की आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए भारत का पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीता। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में थे जबकि आलिया भट्ट और अजय देवगन की भी विशेष भूमिकाएं थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन