1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'राम तेरी गंगा मैली' फेम मंदाकिनी के पिता का निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'दर्द बता नहीं सकती'

'राम तेरी गंगा मैली' फेम मंदाकिनी के पिता का निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'दर्द बता नहीं सकती'

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jul 03, 2025 06:31 am IST,  Updated : Jul 03, 2025 06:31 am IST

'राम तेरी गंगा मैली' की मशहूर एक्ट्रेस मंदाकिनी के पिता जोसेफ का निधन हो गया। इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने यह दुखद खबर अपने फैंस के साथ शेयर की।

mandakini- India TV Hindi
मंदाकिनी के पिता का निधन Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी, जिन्हें 1985 की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में गंगा सहाय के रूप में उनकी बेहतरीन भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने बुधवार 2 जुलाई को अपने पिता जोसेफ को खो दिया। उनके निधन के कुछ घंटों बाद, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाली खबर शेयर की और एक भावनात्मक नोट लिखा। मंदाकिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दिवंगत पिता की एक तस्वीर पोस्ट की और खुलासा किया कि उनके पिता ने 2 जुलाई, 2025 की सुबह अंतिम सांस ली। इस दुख की घड़ी में मंदाकिनी अपने परिवार के पास नहीं हैं क्योंकि इस वक्त वह अपने पति के साथ लंदन में हैं।

मंदाकिनी के पिता जोसेफ का निधन

सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर करते हुए, मंदाकिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दिवंगत पिता की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'आज मेरा दिल टूट गया है... मैंने आज सुबह अपने प्यारे पिता को खो दिया। इस अलविदा के दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आपके असीम प्यार, ज्ञान और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद पापा। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।' मंदाकिनी, जिनका असली नाम यास्मीन जोसेफ था। उनका जन्म मेरठ में एक ब्रिटिश पिता और हिमाचली मां के यहां हुआ था।

मंदाकिनी की धांसू वापसी

मंदाकिनी की शादी डॉ. काग्युर टी. रिनपोचे ठाकुर से हुई है जो एक पूर्व बौद्ध भिक्षु हैं और तिब्बती हर्बल सेंटर चलाते हैं। कपल के दो बच्चे हैं, एक बेटा जिसका नाम रब्बिल है और एक बेटी जिसका नाम रबजे इनाया है। बता दें कि 1990 के दशक की शुरुआत में मंदाकिनी का नाम गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़ा था। जब उन्हें दुबई में एक साथ देखा गया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वे अचानक मिले थे। लेकिन, उनके बीच कोई रिश्ता नहीं था। इस लिंकअप के बाद वह काफी समय तक चर्चा में भी रही थी। उन्होंने मिथुन के साथ 'डांस डांस', आदित्य पंचोली के साथ 'कहां है कानून' और गोविंदा के साथ 'प्यार करके देखो' सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है। काम की बात करें तो मंदाकिनी ने 2022 में रिलीज होने वाले म्यूजिक वीडियो 'मां ओ मां' से वापसी की है, जिसमें उनके बेटे राबिल ठाकुर भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन