धर्मेंद्र, आमिर खान से लेकर किरण खेर, अर्चना पूरन सिंह तक, फिल्मी दुनिया में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने दो या दो से ज्यादा शादी की है। कभी अपने रिश्ते में किसी तीसरे की एंट्री के चलते, कभी तनावपूर्ण रिश्ते के चलते तो कभी किसी ने अपने करियर के लिए अपने जीवनसाथी से दूरी बना ली और फिर इनकी जिंदगी में आगे चलकर किसी और की एंट्री हो गई। इस लिस्ट में रामानंद सागर की 'रामायण' में 'हनुमान' की भूमिका निभाने वाले दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह का नाम भी शामिल है, जो खुद भी पर्दे पर हनुमान की भूमिका निभा चुके हैं। विंदु दारा सिंह ने अभिनय की दुनिया में अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरीं।
विंदु दारा सिंह की पहली पत्नी
विंदु दारा सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड की जानी-मानी हीरोइन फराह नाज से पहली शादी की थी, जो तब्बू की बड़ी बहन हैं। इस शादी से दोनों का एक बेटा भी हुआ। दोनों ने 1996 में एक-दूसरे का हाथ थामा था, लेकिन धीरे-धीरे विंदु और फराह के रिश्ते में दरार आने लगी और साल 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया और हमेशा के लिए अलग हो गए। विंदु दारा से तलाक के बाद फराह ने बॉलीवुड अभिनेता सुमित सहगल से शादी कर ली और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं।
विंदु दारा सिंह की दूसरी पत्नी
फराह नाज से अपने तलाक के बाद विंदु दारा सिंह की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री हुई। इस बार उनका दिल एक रशियन मॉडल के लिए धड़का, जिनका नाम डीने उमारोवा है। दोनों को प्यार हुआ और फिर 2006 में विंदु दारा सिंह ने रशियन मॉडल डीने से शादी कर ली। विंदु की दूसरी पत्नी की बात करें तो वह दिखने में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। डीने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फैमिली फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। डीने और विंदु की एक बेटी भी है, जिनका नाम अमेलिया है।
फराह नाज से क्यों टूटा रिश्ता?
विंदु दारा सिंह खुद फराह नाज के साथ अपने रिश्ते के टूटने पर बात कर चुके हैं। उन्होने ई-टाइम्स के साथ बातचीत में अपनी पहली पत्नी के बारे में खुलकर बात की और उनसे अपने तलाक के पीछे की वजह का भी खुलासा किया। उनका कहना था कि फराह से उनके तलाक की सिर्फ एक वजह नहीं थी, उनका रिश्ता काफी बुरी स्थिति में पहुंच गया था। उनकी मैरिड लाइफ में झगड़े बढ़ने लगे थे, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया और फिर 2002 में तलाक लेकर अलग हो गए।
सन ऑफ सरदार 2 को लेकर सुर्खियों में हैं विंदु दारा सिंह
वर्कफ्रंट की बात करें तो विंदु दारा सिंह इन दिनों 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें अजय देवगन और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। इनके अलावा रवि किशन, कुब्रा सैत, साहिल मेहता और रोशनी वालिया जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं। फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब जिसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल सका। ये फिल्म 10 दिन में 42 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी है, जबकि फिल्म का बजट 150 करोड़ से ज्यादा है।