1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रामायण' की कौशल्या का खुलासा, राम-सीता को ही नहीं... नितेश तिवारी ने हर किरदार को पहनाए हैं असली सोने के गहने

'रामायण' की कौशल्या का खुलासा, राम-सीता को ही नहीं... नितेश तिवारी ने हर किरदार को पहनाए हैं असली सोने के गहने

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 06, 2025 07:53 am IST,  Updated : Aug 06, 2025 07:53 am IST

नितेश तिवारी की 'रामायण' के चर्चे इन दिनों हर तरफ हैं। इस फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में इंदिरा कृष्णन कौशल्या का किरदार निभाती नजर आएंगी। अब उन्होंने इस फिल्म से जुड़े कुछ बड़े खुलासे किये हैं।

Indira Krishnan- India TV Hindi
इंदिरा कृष्णन। Image Source : INSTAGRAM/@INDIRAKRISHNA101

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है, जिस पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसे बहाए हैं। पिछले दिनों ही मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया था, जिसमें राम बने रणबीर कपूर और रावण बने यश की झलक देखने को मिली। इस फिल्म में सीनियर एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन भी नजर आएंगी। वह नितेश तिवारी की रामायण में माता कौशल्या की भूमिका निभा रही हैं। अब एक्ट्रेस ने इस फिल्म को लेकर खुलकर बात की और कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कैसे नितेश तिवारी ने इस फिल्म के निर्माण में हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखा है।

हर किरदार के लिए खासतौर पर तैयार किए गए कॉस्ट्यूम

इंदिरा कृष्णन ने गालाटा इंडिया के साथ बातचीत में फिल्म में किरदारों को पहनाई गई जूलरी से लेकर कॉस्ट्यूम तक पर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म में हर किरदार को असली जूलरी पहनाई गई है। रिम्पल और हरप्रीत ने ज्यादातर किरदारों के कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं और हर ड्रेस एक-दूसरे से अलग है, जो मन मोह लेने वाले हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि हर जूलरी और कपड़े बेहद खूबसूरत हैं।

नितेश तिवारी की रामायण के हर किरदार ने पहने असली गहने

इंदिरा कृष्णन इसके बारे में बात करते हुए कहती हैं- 'मेरे सभी कॉस्ट्यूम इतने भारी और खूबसूरत हैं। रिम्पल और हरप्रीत ने बहुत ही शानदार काम किया है। रामायण के ज्यादातर किरदारों के लिए उन्होंने ही आउटफिट तैयार किए हैं। फिल्म के लिए असली गोल्ड जूलरी तैयार करवाई गई है और सभी को असली गहने ही पहनाए गए हैं। पूरी मेज कौशल्या के कपड़ों और जूलरी से भरी होती थी। वो सबको मिला-जुलाकर देखते थे कि क्या परफेक्ट लग रहा है।'

एनिमल में भी नजर आ चुकी हैं इंदिरा कृष्णन

इंदिरा ने बताया कि टीमन ने कॉस्ट्यूम को तैयार करते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखा कि हर किरदार का आउटफिट अलग हो और किसी से मेल खाता ना लगे। उन्होंने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि अगर कौशल्या भीड़ में खड़ी हैं तो कैसे वह दूसरों से अलग लगें। उन्होंने बताया कि उनके बहुत सारे कॉस्ट्यूम हुआ करते थे और सारे कलर कॉन्बिनेशन ट्राय किए जाते थे। जूलरी भी असली होती थी और लुक टेस्ट देना पड़ता था कि स्क्रीन पर कैसे लगेंगे। बता दें, इंदिरा कृष्णन इससे पहले भी रणबीर कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। वह एनिमल में बेहद अहम रोल में थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन