1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 31 साल बाद सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही ये सुपरहिट फिल्म, 4 भाषा में होगी डब, एनिमेटेड हैं सारे किरदार

31 साल बाद सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही ये सुपरहिट फिल्म, 4 भाषा में होगी डब, एनिमेटेड हैं सारे किरदार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 19, 2024 11:47 am IST,  Updated : Sep 19, 2024 12:14 pm IST

बॉलीवुड फिल्मों के री-रिलीज का दौर जारी है। हाल ही में कई पुरानी फिल्मों को सिनेमाघरों में देखा गया है। अब 31 साल बाद फिल्म 'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम' (Ramayana: The Legend of Prince Ram) भी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 4 भाषाओं में डब किया गया है।

ramayan- India TV Hindi
रामायण Image Source : INSTAGRAM

साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम' (Ramayana: The Legend of Prince Ram) 31 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। ये एनिमेटिड फिल्म 31 साल पहले रिलीज की गई थी। अब री-रिलीज के इस दौर में इस फिल्म का भी सिनेमाघरों में आने का नंबर आ गया है। ये फिल्म 18 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। इस फिल्म को जापान के जापान के फिल्ममेकर्स ने बनाया था। अब ये फिल्म फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 

भगवान राम की जिंदगी की कहानी बताती है फिल्म

बता दें कि एनिमेशन के उस दौर में जापानी फिल्म मेकर्स ने भगवान राम की जिंदगी की कहानी रामायण पर फिल्म बनई थी। ये एनिमेटिड फिल्म साल 1992 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। साथ ही ये फिल्म हिट लिस्ट में भी शामिल है। फिल्म को जापान के फिल्ममेकर यूगो साको और भारत के प्रोड्यूसर राम मोहन ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म को राम मोहन, यूगो सूको और कोइची सासकी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी रानी बुरा, राम मोहन और यूगो सूको की थी। फिल्म में लीड किरदारों को भारतीय कलाकारों ने अपनी आवाज से तराशा था। 

टीवी के राम ने दी थी राम को आवाज

इस फिल्म में भारतीय कलाकारों ने अपनी आवाज से किरदारों में जान फूंकी थी। फिल्म में राम के किरदार को आवाज टीवी के पॉपलर राम यानी अरुण गोविल ने दी थी। हालांकि सीता को एडी मिरमान ने अपनी आवाज से लोगों का दिल जीता था। शत्रुघ्न सिन्हा की आवाज में फिल्म का नरेशन किया गया था। अमरीश पुरी ने अपनी भर्राटेदार आवाज से रावण का किरदार लोगों के सामने रखा था। अब ये फिल्म 18 अक्टूबर को फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 4 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में डब किया गया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन