1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रामायण' से 'कांतारा' तक, ये मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल फिल्में करेंगी धमाका, इस फिल्म पर मेकर ने लगाया 4000 करोड़ का दांव

'रामायण' से 'कांतारा' तक, ये मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल फिल्में करेंगी धमाका, इस फिल्म पर मेकर ने लगाया 4000 करोड़ का दांव

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jul 20, 2025 11:44 am IST,  Updated : Jul 20, 2025 11:44 am IST

भारतीय सिनेमा में पौराणिक कहानियों पर कई फिल्में अब तक बन चुकी हैं जो हिट साबित हुई। एक बार फिर वहीं दौर आ गया है जब बैक-टू-बैक 5 माइथोलॉजिकल फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी। वहीं, 'रामायण' पर मेकर्स ने 4000 करोड़ खर्च किए है।

ramayana- India TV Hindi
माइथोलॉजिकल फिल्म Image Source : SORA AI

पौराणिक कथाएं और कहानी भारतीय सिनेमा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है जो आज तक बना हुआ है। फिल्म मेकर्स ने भारतीय ग्रंथों, पुराणों से लेकर धार्मिक कहानियां तक, सबकुछ आसान तारीके से दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की। इनमें से कुछ सफल रहे, तो कुछ नाकाम हुए। वहीं, एक्शन-थ्रिलर, कॉमेडी, हॉरर और रोमांटिक-ड्रामा के बीच अब, एक बार फिर से माइथोलॉजिकल फिल्मों का धमाका बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाला है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित महाकाव्य 'कल्कि 2898' के बाद, मेकर्स का अब पूरा ध्यान पौराणिक कथाओं से प्रेरित मूवीज बनाने पर है। इनमें से कई फिल्मों को बनाने के लिए मकेर्स पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं, जिनमें नामचीन सितारे नजर आने वाले हैं। यहां जाने वो कौन सी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्में हैं जो रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई हैं।

रामायण

नितेश तिवारी की 'रामायण' का जब से पहला लुक सामने आया है, तब से लोग इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की 'रामायण' भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है, जिसका बजट 4000 करोड़ है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी सीता, यश रावण, बॉबी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं। दो भागों में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 को रिलीज होगा।

महावतार नरसिम्हा
क्लिम प्रोडक्शंस, होम्बले फिल्म्स के सहयोग से बनी 'महावतार नरसिम्हा' का पोस्ट और ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आया है। यह नरसिम्हा महावतार पर बनी सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म होगी। यह एनिमेटेड फिल्म भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह की है, जो आधे सिंह और आधे मानव रूप में होते हैं। 25 जुलाई को 3डी और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज होने वाली इस फिल्म को भारत की अब तक की सबसे बड़ी पौराणिक फ्रेंचाइजी बताया जा रहा है।

महाभारत
सुपरस्टार आमिर खान ने सबसे बड़े और सबसे कठिन भारतीय महाकाव्यों में से एक, 'महाभारत' के निर्माण की अपनी योजना की घोषणा की है। हालांकि, अभी तक एक्टर ने इसकी कास्ट, बजट और रिलीज को लेकर कोई अपडेट नहीं दी है। महाभारत आमिर का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे वह सीरीज के रूप में बनाना चाहते हैं। उन्होंने 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग पर खुलासा किया था कि उनका इस बिग बजट प्रोजेक्ट के पीछे क्या इरादा है। एक्टर ने कहा, 'मैं इस फिल्म में भारतीय संस्कृति और इतिहास को गहराई से दिखाना चाहता हूं और इसके लिए वे सही कलाकारों का चयन करने में समय लगा रहे हैं।'

कांतारा: चैप्टर 1
2022 में रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित 'कांतारा' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद 'कांतारा: चैप्टर 1' का ऐलान किया गया था। ये सीक्वल फिर से दर्शकों को अतीत के यादगार समय में ले जाएगा और पहले घटी घटनाओं को उजागर करेगा। यह प्रीक्वल मनुष्य, प्रकृति और ईश्वर के बीच पवित्र बंधन की पर बेस्ड है। प्राचीन परंपराओं, लोककथाओं और आध्यात्मिक विश्वासों पर आधारित, यह कहानी अतीत की एक रहस्यमय यात्रा का वादा करती है। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और निर्देशित यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी।

जय हनुमान
'जय हनुमान' भारतीय पौराणिक कथाओं का अत्यंत महत्वपूर्ण अध्याय है। सुपरहिट फिल्म 'हनुमान' के लिए मशहूर प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान की भूमिका में हैं। भूषण कुमार और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, यह शानदार मूवी सांस्कृतिक कथाओं पर आधारित है। इस फिल्म का उद्देश्य आध्यात्मिक कहानियों को दुनिया भर के दर्शकों के लिए सामने पेश करना है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन