1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 500 करोड़ी फिल्मों के मास्टर हैं 'रामायण' के राइटर, इन्हीं की कलम से फूटा CID का जादू, शाहरुख संग बनाया रिकॉर्ड

500 करोड़ी फिल्मों के मास्टर हैं 'रामायण' के राइटर, इन्हीं की कलम से फूटा CID का जादू, शाहरुख संग बनाया रिकॉर्ड

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jul 03, 2025 05:09 pm IST,  Updated : Jul 03, 2025 05:10 pm IST

रामायण फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है और फिल्म में शानदार वीएफएक्स भी देखने को मिल रहा है। फिल्म के राइटर श्रीधर राघवन से भी खास उम्मीदें हैं।

shridhar Raghavan- India TV Hindi
श्रीधर राघवन Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बजट की फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। हालांकि ये टीजर केवल इंट्रोडक्शन वीडियो की शक्ल में पेश किया गया है। 1200 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म का 3 मिनट का टीजर बॉक्स ऑफिस पर 3 हजार करोड़ रुपयों के सपने दिखा रहा है। फिल्म में 500 और 1000 करोड़ी फिल्में दे चुके सितारों की फौज शामिल है और खुद रामायण के डायरेक्टर नितेश तिवारी के नाम भी बॉलीवुड इतिहास की सबसे कमाऊ फिल्म देने का रिकॉर्ड दर्ज है। लेकिन इस फिल्म को खास बना रही है इसकी राइटिंग जो लेखनी की दुनिया में बॉक्स ऑफिस के जादूगर श्रीधर राघवन ने की है। श्रीधर राघवन बॉलीवुड राइटिंग की दुनिया के स्टार हैं और 500 करोड़ी फिल्मों के मास्टर हैं। शाहरुख खान के साथ भी श्रीधर ने कमाल किया था और 100 करोड़ी फिल्म 'पठान' दी थी। इतना ही नहीं श्रीधर ही वो राइटर हैं जिन्होंने टीवी की दुनिया का सुपरहिट सीरियल 'सीआईडी' भी बतौर को-राइटर लिखा है। 

500 करोड़ी फिल्मों के मास्टर हैं श्रीधर

श्रीधर राघवन ने ही रामायण की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा है। ये फिल्म अगले साल यानी 2026 की दीपावली पर रिलीज होने वाली है। श्रीधर बॉलीवुड के उन चंद राइटर्स में से एक हैं जो अपनी कलम से दमदार कहानी के साथ फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर चलाना भी जानते हैं। श्रीधर ने बतौर राइटर कई बेहतरीन फिल्में और स्क्रीनप्ले लिखे हैं। साथ ही इन फिल्मों ने कमाई के मामले में कमाल किया और 500 से लेकर 1000 करोड़ी भी साबित हुईं। श्रीधर ने साल 2002 में टीवी सीरियल 'अचानक 37 साल बाद' नाम के सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्मों की कहानी लिखने लगे। साल 2004 में अक्षय कुमार, अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'खाकी' की कहानी लिखी। साल 2005 में रिलीज हुई अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म अपहरण की कहानी भी श्रीधर राघवन ने लिखी थी। बीते 6 साल की बात की जाए तो श्रीधर की लिखी फिल्मों की कहानियों ने खूब पैसे कमाए हैं। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' ने 475 करोड़ रुपयों की कमाई करने में सफल रही थी। 

शाहरुख खान के साथ बनाया रिकॉर्ड

बता दें कि श्रीधर की कलम ने शाहरुख खान के साथ मिलकर भी कमाल किया है और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम किया है। साल 2023 में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का स्क्रीनप्ले श्रीधर राघवन ने ही लिखा था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गई और 543 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही। इसके बाद 2023 में ही श्रीधर राघवन ने सलमान खान के साथ काम किया और टाइगर-3 के जरिए 464 करोड़ रुपयों की कमाई करा डाली। 

अब रामायण तोड़ेगी रिकॉर्ड?

अब श्रीधर राघवन की कलम की धार नितेश तिवारी की रामायण में देखने को मिलने वाली है। 3 मिनट के टीजर में रामायण की कहानी की एक खास झलक भी देखने को मिल रही है। 1200 करोड़ में बन रही ये फिल्म अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर, सनी देओल, यश और साई पल्लवि अहम किरदारों में नजर आने वाली हैं। खासा बात ये है कि फिल्म में 4 ऑस्कर जीत चुके म्यूजिक आर्टिस्ट काम कर रहे हैं और 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकीं वीएफएक्स कंपनियां भी काम कर रही हैं। अब देखना होगा कि अगले साल दीवाली पर रिलीज हो रही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन