1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'साउथ में हम ऐसे करते हैं', इस तेलुगु सुपरस्टार ने शाहरुख के छुए पैर, दिया किंग खान के मजाकिया तंज का जवाब

'साउथ में हम ऐसे करते हैं', इस तेलुगु सुपरस्टार ने शाहरुख के छुए पैर, दिया किंग खान के मजाकिया तंज का जवाब

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 11, 2024 07:34 am IST,  Updated : Sep 11, 2024 07:38 am IST

IIFA में शाहरुख खान ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नई जनरेशन को लेकर मजाकिया अंदाज में कुछ ऐसा कहा कि सभी को हंसी भी आई और उनकी बात से राजी भी दिखे। इसी पर कुछ ही देर बाद राणा दग्गुबति ने भी उनके पैर छूते हुए रिएक्ट किया, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Shah rukh khan Rana daggubati- India TV Hindi
शाहरुख खान और राणा दग्गुबाती। Image Source : VIRAL BHAYANI

आईफा अवार्ड्स की वापसी होने वाली है। लंबे वक्त से शाहरुख खान आईफा में नजर नहीं आए थे, लेकिन इस बार फिर उनका जलवा देखने को मिलेगा। 10 सितंबर को मुंबई में 24वें आईफा अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई। बताया जा रहा है आईफा 2023 को शाहरुख खान होस्ट करें। इसके लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें शाहरुख खान, करण जौहर, सिद्धांत चतुर्वेदी, अभिषेक बनर्जी और राणा दग्गुबाती जैसे कई सितारे शामिल हुए। पीसी के साथ हुए एक छोटे इवेंट में सभी सितारे हंसी-मजाक करते नजर आए। मंच पर शाहरुख खान का सेंस ऑफ ह्यूमर एक बार फिर देखने को मिला। इसी बीच शाहरुख खान ने मजाकिया अंदाज में आज कल की नई जनरेशन पर एक तंज कसा, जिसे सुनने के बाद राणा दग्गुबाती को भी उनके पैर छूने पड़े। अब आखिर क्या हुआ, ये आपको बताते हैं। 

शाहरुख ने बताया नई जनरेशन और पुरानी जनरेशन का रवैया

दरअसल इस इवेंट के दौरान सिद्धांत और अभिषेक बनर्जी खुद के पैर छू लेते हैं, जिसके बाद शाहरुख खान नई जनरेशन पर मजाकिया तंज कसते हैं और बताते हैं कि आज कल की जनरेशन क्या करती है। एक्टर बताते हैं कि आज कल बच्चे कुछ इसी तरह बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं। वो कहते हैं कि आज कल के बच्चे अपने ही पैर पड़ते हैं, पुराने वाले इज्जत भी देते हैं तो ऐसे करते हैं। इसी दौरान वो एक्शन करके भी बताते हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान अपने पैर से करण जौहर के पैर को छूते हैं और फिर अपने पैर को हाथों से छूते हैं। शाहरुख खान के इस एक्ट को देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही थी। एक शख्स ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'आई लाइक द स्टाइल', वहीं एक और ने लिखा, 'मजाक-मजाक में शाहरुख खान ने टॉन्ट मारी है।' वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, 'शाहरुख खान ने एकदम सही पकड़ा है।'

यहां देखें वीडियो

राणा दग्गुबाती ने जीता फैंस का दिल

इसके बाद राणा दग्गुबाती को मंच पर बुलाया जाता है। वो मंच पर आते ही शाहरुख खान और करण जौहर के पैर छू लेते हैं। इसके बाद राणा कहते हैं, 'साउथ इंडिया में हम ऐसे करते हैं।' शाहरुख खान उनकी बात सुनकर मुस्कुराते हैं। शाहरुख खान की बात का राणा भी मजाकिया अंदाज में हंसते हुए ही जवाब देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग राणा दग्गुबाती की काफी तारीफें कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'राणा जी ने बड़े सरल तरिके से बालीवुड वालों की बेइज्जती की है।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'संस्कार में बहुत बड़े हैं साउथ इंडियन वाले।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'साउथ ही नहीं उत्तर भारत में भी ऐसा ही होता है।'

यहां देखें वीडियो

कब और कहां होगा आईफा

बता दें, आईफा अवॉर्ड्स 27 सितंबर से 29 सितंबर तक होगे। इस बार अबू धाबी के यास आइलैंड को ग्रैंड डेस्टिनेशन के रूप में चुना गया है। बॉलीवुड के नाम सितारे इसमें शिरकत करते नजर आएं।  

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन