1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर कर रहे थे एक्सरसाइज, पीछे खेलती नजर आईं राहा...वीडियो हो रहा वायरल

रणबीर कपूर कर रहे थे एक्सरसाइज, पीछे खेलती नजर आईं राहा...वीडियो हो रहा वायरल

 Published : Apr 09, 2024 08:50 am IST,  Updated : Apr 09, 2024 03:13 pm IST

रणबीर कपूर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी फिल्म 'रामायण' के लिए जमकर एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में फैंस की नजरें राहा पर जाकर टिक गई, जिसके बाद से एक बार फिर राहा सुर्खियों में आ गई हैं।

raha kapoor, Ranbir Kapoor- India TV Hindi
रणबीर कपूर के वीडियो में खेलती नजर आईं राहा Image Source : X

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। बीते दिनों रणबीर कपूर की फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आई थी, जिसमें फिल्म के सेट का नजारा देखने को मिला था।  'बवाल' और 'दंगल' जैसी सुपरहिट फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं भगवान राम के किरदार को करने के लिए रणबीर कपूर काफी जीतोड़ मेहनत भी कर रहे हैं, इसका अंदाजा आप सामने आए इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं। 

रणबीर के वीडियो में दिखी राहा की झलक

दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर बेहद कड़ी ट्रेनिंग करते हुए दिख रहे हैं । रणबीर यहां वजन उठाते, जॉगिंग, कोर एक्सरसाइज, तैराकी, कार्टव्हील चलाते,साइकिलिंग करते दिख रहे हैं। रणबीर के इस वीडियो को उनके ट्रेनर ने शेयर किया है और बताया है कि वो रणबीर के साथ इस ट्रेनिंग के लिए ग्रामीण इलाके में गए थे। हालांकि रणबीर के इस वीडियो में लोगों की नजरे मैदान में दूर खेल रही राहा पर जाकर टिक गई। अगर आप भी ध्यान से इस वीडियो को देखेंगे तो आपको राहा व्हाइट कलर के फ्राॅक में नैनी के साथ खेलती हुई नजर आएंगी। राहा ही नहीं बल्कि इस वीडियो में हाइक के दौरान रणबीर के साथ आलिया भी दिख रही हैं। 

रणबीर का वर्क फ्रंट

वहीं रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करे तो एक्टर 'एनिमल' में आखिरी बार नजर आए थे। इस फिल्म में उनका किरदार काफी धमाकेदार है। रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के साथ एक्टर की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी। वहीं अब एक्टर 'रामायण' में राम का किरदार निभाएंगे और वो इसी की तैयारी में लगे हुए हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन