1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका ने कपल को दी 15 लाख की घड़ी तो कैटरीना ने दिया ये तोहफा, जानें रणबीर- आलिया को शादी में मिला क्या-क्या

दीपिका ने कपल को दी 15 लाख की घड़ी तो कैटरीना ने दिया ये तोहफा, जानें रणबीर- आलिया को शादी में मिला क्या-क्या

 Published : Apr 17, 2022 11:21 am IST,  Updated : Apr 17, 2022 11:21 am IST

आलिया भट्ट के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी एक्ट्रेस को खास तोहफा दिया है।

ranbir kapoor alia bhatt wedding- India TV Hindi
ranbir kapoor alia bhatt wedding Image Source : INST/KATRINA/ DEEPIKA

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है। कभी मेहंदी की फोटोज तो कभी जूता चुराई का बजट कोई न कोई खबर आती रहती है। अब शादी में मिले गिफ्ट को लेकर अपडेट आया है। दरअसल अब खुलासा हुआ है कि रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण ने न्यूली कपल को क्या दिया है। इसके साथ ही आलिया भट्ट के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने क्या दिया है इसकी खबर भी आई है तो चलिए बताते हैं कि किसने क्या दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने खोला राज, शादी के बंधन में बंधे मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा

रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने कपल को लगभग 15 लाख रुपए की चोपार्ड की घड़ी दी है। वहीं कैटरीना कैफ की बात करें तो उन्होंने रणबीर और आलिया को प्लैटिनम ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इसकी कीमत लगभग 14.5 लाख रुपए है। 

आलिया भट्ट के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी एक्ट्रेस को खास तोहफा दिया है। उन्होंने एक्ट्रेस को तीन लाख का हैंडबैग गिफ्ट किया है। प्रियंका चोपड़ा ने आलिया भट्ट को डायमंड नेकलेस गिफ्ट किया है। इसकी कीमत नौ लाख रुपए है।

'हुनरबार' के सेट पर बहु के गाने पर नीतू ने किया डांस, भारती ने आलिया को गिफ्ट किया कुकर, देखें वीडियो

वरुण धवन ने अपनी खास दोस्त आलिया भट्ट को गुच्ची की सैंडल गिफ्ट की हैं। इसकी कीमत लगभग चार लाख रुपए है। अदाकारा की मां सोनी राजदान ने अपने दामाद को करीब 2.50 करोड़ रुपये की एक एक्सपेंसिव घड़ी तोहफे में दी है।

पति-पत्नी की बात करें तो रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट को बेहद महंगी डायमंड रिंग गिफ्ट की है। आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर को तोहफे में एक हैंडबैंड गिफ्ट किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन