1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फीकी रही रणबीर-आलिया की होली, डायरेक्टर अयान मुखर्जी के घर पसरा मातम, बिना रंगों के श्रद्धा ने किया सेलिब्रेट

फीकी रही रणबीर-आलिया की होली, डायरेक्टर अयान मुखर्जी के घर पसरा मातम, बिना रंगों के श्रद्धा ने किया सेलिब्रेट

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 15, 2025 07:24 am IST,  Updated : Mar 15, 2025 07:24 am IST

Holi In Bollywood: बॉलीवुड में भी बीते रोज होली के त्योहार पर रंगों की धूम रही। हालांकि डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता के निधन के बाद कई फिल्मी सितारों की होली फीकी पड़ गई।

Ranbir kapoor- India TV Hindi
रणबीर कपूर Image Source : INSTAGRAM

बीते रोज पूरे देश में रंगों के त्योहार होली की धूम रही। बच्चों की धमाचौकड़ी और खुशियों के इस त्योहार ने लोगों के शुक्रवार को रंगीन कर दिया। बॉलीवुड में भी होली खास अंदाज में मनाई गई। हालांकि बॉलीवुड के कुछ कलाकारों के लिए इस साल की होली दुख भरी खबर लेकर आई। जिसने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, काजोल समेत कई फिल्मी सितारों के त्योहार का रंग फीका कर दिया। बीते रोज होली के दिन बॉलीवुड डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता और एक्टर देब मुखर्जी का निधन हो गया। होली के दिन शोक में डूबे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, काजोल, जया बच्चन, करण जौहर, आशुतोष गोवरिकर और किरण राव जैसे फिल्मी सितारे शामिल हुए। 

फीकी रही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की होली

रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी न केवल सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं। साल 2013 में अयान मुखर्जी ने फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' बनाई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने लीड रोल निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। यहां से दोनों की दोस्ती भी गहरी हो गई थी। इसके बाद से दोनों दोस्त रहे और बीते 2 साल पहले 'ब्रह्मास्त्र'  में भी दोनों की जोड़ी दिखी थी। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अपने दोस्त के पिता के निधन से रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट भी शोक में डूबे रहे और होली फीकी पड़ गई। 

Holi Of Bollywood celebrties
Image Source : INSTAGRAMबॉलीवुड सितारों की होली

काजोल के चाचा थे देब मुखर्जी

बता दें कि डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के चचेरे भाई हैं। अयान के पिता देब मुखर्जी भी अपने समय के एक एक्टर रहे हैं और 'संबंध', 'अधिकार', 'जिंदगी जिंदगी'', 'हैवान', 'मैं तुलसी तेरे आंगन की', 'बातों बातों में', 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। देब की पहली शादी से हुई बेटी सुनीत बॉलीवुड डायरेक्टर आशुतोष गोवरिकर की पत्नी हैं। दूसरी शादी से हुए बेटे अयान मुखर्जी हुए थे। अयान के चाचा शोमू मुखर्जी ने एक्ट्रेस तनुजा से शादी की थी। जिसकी बेटी काजोल हैं। अयान और काजोल चचेरे भाई बहन हैं। 

ऐसी रही फिल्मी सितारों की होली

कैटरीना कैफ ने अपने घर पर पति विक्की कौशल और परिवार के साथ होली के रंगों का त्योहार मनाया। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें शेयर की जिसमें वे अपने पति को रंग लगाते नजर आ रही हैं। विजय वर्मा, कार्तिक आर्यन, रितेश देशमुख भी होली के रंगों में डूबे नजर आए। रितेश ने अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ होली मनाई और फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर कर इसकी बधाई दी है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी गुलाल का टीका लगाकर होली मनाई और फैन्स को भी रंगों के त्योहार की बधाई दी है। श्रद्धा कपूर ने बिना रंगों वाली होली सेलिब्रेट की है। जिसमें श्रद्धा अपने घर पर बैठकर गुजिया हाथ में लिए दिख रही हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन