1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नानी संग राइड पर निकलीं रणबीर की लाडली राहा, कैमरों में कैद हुई मासूमियत, क्यूट वीडियो को टकटकी लगाए देख रहे लोग

नानी संग राइड पर निकलीं रणबीर की लाडली राहा, कैमरों में कैद हुई मासूमियत, क्यूट वीडियो को टकटकी लगाए देख रहे लोग

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Aug 08, 2024 10:19 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 10:19 pm IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली बेटी राहा कपूर जब भी लोगों के सामने आती हैं लोग उन्हें एक टक देखते ही रह जाते हैं। राहा की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत लेती है और एक बार फिर राहा लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं।

Raha Kapoor soni Razdan- India TV Hindi
राहा कपूर और सोनी राजदान। Image Source : INSTAGRAM

इन दिनों बॉलीवुड में एक ही स्टारकिड का सिक्का चल रहा है और वो हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की सुपर क्यूट बेटी राहा कपूर। हर कोई राहा कपूर की क्यूटनेस की तारीफें करते नहीं थकता है। राहा कपूर पैपराजी की भी फेवरेट बन गई हैं। वो जब भी स्पॉट की जाती हैं लोग उन्हें देखते ही रह जाते हैं। नीली आंखों वाली राहा कपूर हाल में ही एक बार फिर स्पॉट की गईं। इस बार वो अपने पापा रणबीर कपूर और मम्मी आलिया भट्ट के साथ नहीं बल्कि नानी सोनी राजदान के साथ मुंबई की बारीश के बीच कार राइड पर निकली हैं। उनका वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है। 

नानी संग राइड पर निकलीं राहा

हाल में ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें राहा कपूर अपनी नानी सोनी राजदान के साथ कार राइड पर निकलीं है। उन्हें नानी की गोद में देखा जा सकता है। राहा कार की खिड़की से बाहर झांकती दिख रही हैं। इस दौरान जैसे ही कैमरे सामने आते हैं उनकी नानी उन्हें अंदर की ओर बैठाती हैं और कैमरों को अवॉइड करती हैं, लेकिन राहा की नजरें तो कैमरों पर ही टिकी रहती हैं। बाकी बच्चों से बिल्कुल अलग राहा बड़े ही गौर से पैपराजी की ओर देखती हैं। इस दौरान कैमरे में उनकी मासूम निगांहे कैद हो जाती हैं। बिना पलकें झपकाए राहा बाहर देखती रहती हैं। इस दौरान राहा बेहद क्यूट लगीं। उन्होंने बेज आउटफिट कैरी किया था। 

यहां देखें वीडियो 

लोगों का रिएक्शन

राहा और नानी सोनी राजदान का ये वीडियो देखने के बाद जहां लोग राहा की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं वहीं राहा को सोनी राजदान को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'राहा को किसी की नजर न लगें...वो कितनी क्यूट हैं।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'अभी से राहा कैमरा फ्रेंडली हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'राहा अपनी मम्मी जैसी लगेगी बड़ी होकर।' इसी बीच सोनी के रवैये से लोग खास खुश नहीं है। लोगों का कहना है कि अगर राहा कैमरे के सामने आ भी गई तो उसे इस तरह से क्यों छिपा रही हैं। एक शख्स ने लिखा, 'ऐसे छिपा रही हैं जैसे पहले किसी ने देखा ही नहीं।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'पहले बच्ची का चेहरा दिखा रही हैं फिर छिपा भी रही हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे आलिया-रणबीर

बता करें राहा कपूर के पेरेंट्स की तो आलिया भट्ट जल्द जिगरा' में नजर आएंगी। ये फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आलिया इस फिल्म को करण जौहर के साथ मिलकर खुद प्रोड्यूस कर रही हैं। वहीं आलिया भट्ट लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'लव एंड वॉर' में रणबीर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। वहीं पापा रणबीर कपूर 'रामायण' की शूटिंग में भी लगे हुए हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन